
नई दिल्ली/लखनऊ | Candidates List UP Elections 2022: भारतीय जनता पार्टी ने आज यूपी में बड़ा दांव खेलते हुए 85 उम्मीदवारों के नामों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई दिग्गज नेताओं को चुनावी रण में उतरने का मौका दिया गया है। भाजपा में इस लिस्ट में महिला उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है और 85 उम्मीदवारों में से 15 महिला उम्मीदवारों को मौका दिया हैं। बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में अबतक 195 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
ये भी पढ़ें:- मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने छोड़ी पार्टी, विरासत की सियासत पर घिरी BJP…
इन बागी नेताओं ने मारी बाजी
Candidates List UP Elections 2022: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चल रहे टिकटों के घमासान के बीच अपनी दूसरी सूची में विपक्षी पार्टियों से बगावत कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को भी प्रमुखता से स्थान दिया है। इनमें कांग्रेस की बागी अदिति सिंह को रायबरेली सदर से उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, सपा छोड़कर बीजेपी में आये नितिन अग्रवाल को हरदोई से टिकट मिला है। इसके अलावा पूर्व आईपीएस असीम अरुण को कन्नौज, बसपा के पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को सादाबाद और हरिओम यादव को सिरसागंज से टिकट दिया गया है। हरिओम यादव सपा से बीजेपी में आए हैं। इसके साथ ही रामवीर उपाध्याय को सादाबाद से टिकट दिया गया है। रामवीर उपाध्याय ने हाल ही में बीएसपी छोड़कर बीजेपी का दामन थामा है।
भाजपा ने आगामी उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है।
अदिति सिंह रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। ये हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थी। (1/2) pic.twitter.com/MVZW5lF4mD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2022
ये भी पढ़ें:- पंजाब की Congress सरकार को BJP की चुनौती, जारी की 34 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
भाजपा ने आगामी उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। (2/2) pic.twitter.com/zHHI5uurh2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2022
आपको बता दें कि, यूपी में सात चरणों में चुनाव होने हैं। जिसकी शुरूआत 10 फरवरी से होगी। इसके बाद 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। जिसके बाद 10 मार्च को मतगणना होगी और सभी के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा।
ये भी पढ़ें:- सोशल मीडिया पर देश विरोधी कंटेंट पर मोदी सरकार सख्त, ब्लॉक किए 35 और YouTube Channel