ताजा पोस्ट

पंजाब की Congress सरकार को BJP की चुनौती, जारी की 34 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

ByNI Political,
Share
पंजाब की Congress सरकार को BJP की चुनौती, जारी की 34 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
नई दिल्ली | BJP Candidates Punjab Elections 2022: पंजाब में मौजूदा कांग्रेस सरकार को चुनौती देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आज विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने पहली सूची में 34 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। ये भी पढ़ें:- अमर जवान ज्याेति विवाद पर केंद्र सरकार की सफाई, कहा- अखंड ज्योति को बुझा नहीं रहे… सभी वर्गों का ध्यान रखने का दावा BJP Candidates Punjab Elections 2022: भारतीय जनता पार्टी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। जिसमें दावा किया गया है कि, पंजाब में जारी की गई पहली लिस्ट में समाज के हर तबके के बीच समीकरण बैठाकर उम्मीदवारों का चयन किया गया है। भाजपा ने कहा कि हमने हर किसी को इस लिस्ट में शामिल करने की कोशिश की है। भाजपा ने किसान परिवार से संबंध रखने वाले 12 लोगों को टिकट दिया है। जबकि, 8 लोग दलित परिवार से हैं। इसके अलावा 13 लोग सिख परिवार से शामिल किए गए हैं। यहीं नहीं, भाजपा की इस पहली लिस्ट में महिलाओं को भी प्रमुखता दी गई है। ये भी पढ़ें:- सोशल मीडिया पर देश विरोधी कंटेंट पर मोदी सरकार सख्त, ब्लॉक किए 35 और YouTube Channel ये भी पढ़ें:- योगी सरकार की किसानों को बड़ी राहत, होगा 500 करोड़ रुपए का भुगतान आपको बता दें कि, पंजाब में सभी 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होना है। जिसके बाद 10 मार्च को सभी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। ये भी पढ़ें:- केजरीवाल सरकार का प्रस्ताव अस्वीकार! दिल्ली में अभी लागू रहेगा कर्फ्यू और ऑड इवन, स्कूल भी रहेंगे बंद
Published

और पढ़ें