- दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में दो सी-फूड पार्क के निर्माण का ऐलान। - 500 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट से गौशालाओं का और अधिक विकास। इसके अलावा 1,000 एडिशनल मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयां स्थापित करने की घोषणा। - घोषणा पत्र में भारत का पहला ब्लू इकोनॉमी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और मछली पकड़ने से संबंधित ढांचे को और मजबूत करने की भी घोषणा। - घोषणा पत्र में कहा कि, अगर भाजपा सत्ता में लौटती है तो गुजरात में कृषि विकास के लिए 10,000 करोड़ और सिंचाई के लिए 25 हजार करोड़ रुपये विकास कार्य में खर्च किए जाएंगे। - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत हर परिवार को मिलने वाली रकम को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया जाएगा। ये भी पढ़ें:- मुझे किसी ज्योतिष के पास जाने की जरूरत नहीं है: शिंदे Gujarat Assembly Election 2022: भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र को जारी करने के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा के साथ-साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।गुजरात के लिए संकल्प पत्र में 40 वादें किए गए हैं, जिसमें 5 वर्षों में युवाओं को 20 लाख रोजगार, IIT की तर्ज पर 4 गुजरात प्रौद्योगिकी संस्थान (GIT) स्थापित करना, गुजरात कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर व अन्य शामिल है: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा#GujaratElections2022 pic.twitter.com/BPyZF4jM7T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 26, 2022
छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी, 1 लाख महिलाओं को रोजगार के वादे... भाजपा का संकल्प पत्र जारी
गांधीनगर | Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के घमासान के बीज आज भारतीय जनता पार्टी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गांधीनगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया।
ये भी पढ़ें:- राहुल संविधान दिवस पर अंबेडकर की जन्मस्थली महू का दौरा करेंगे
घोषणा पत्र में क्या-क्या किए गए वादें
- भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में ऐलान किया कि, वह गुजरात में एक बार फिर से सत्ता में आती है तो अगले 5 सालों में 20 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा।
- संकल्प पत्र में भाजपा ने एक और बड़ा वादा करते हुए छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी देने की घोषणा की है। इसके अलावा गुजरात की 1 लाख महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा।
और पढ़ें
-
दमोह के पूर्व और मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा में शामिल
भोपाल। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश में दल-बदल का सिलसिला जारी है। चुनावी मौसम में कांग्रेस (Congress) के नेता...
-
माफिया मुख्तार अंसारी की अस्पताल में मौत, सपा ने दुख जताया
बांदा। यूपी की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की गुरुवार देर रात मौत हो गई। जेल...
-
शेख शाहजहां पर अब ईडी कसेगा शिकंजा
कोलकाता। 5 जनवरी को संदेशखाली में ईडी (ED) और सीएपीएफ कर्मियों पर हमले के मास्टरमाइंड तृणमूल कांग्रेस से निलंबित शेख...
-
कोलिन्स ने मियामी में अलेक्जेंड्रोवा को हराया
फ्लोरिडा। अमेरिकी डेनिएल कोलिन्स (Danielle Collins) ने मियामी ओपन में गुरुवार रात 14वें नंबर की खिलाड़ी एकाटेरिना अलेक्जेंड्रोवा (Ekaterina Alexandrova)...