ताजा पोस्ट

यूपी चुनावों से पहले भाजपा ने खोला जनता के लिए वादों का पिटारा, जारी किया ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’

ByNI Political,
Share
यूपी चुनावों से पहले भाजपा ने खोला जनता के लिए वादों का पिटारा, जारी किया ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’
लखनऊ | BJP Manifesto UP Polls 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी ने घोषणा पत्र पहले चरण के मतदान से ठीक पहले जारी किया है। जिसमें कई घोषणाएं की गई है। इसके अलावा भाजपा ने अपना चुनावी साॅग ‘भाजपा ने कर के दिखाया है’ भी लॉन्च किया। यूपी की जनता से बड़े-बड़े वादों से भरे इस घोषणा को जारी करने के दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम दिनेश मौय समेत कई भाजपा नेता भी मौजद रहे। ये भी पढ़ें:- चाचा शिवपाल यादव को भतीजे अखिलेश से लगा जोरदार झटका! समर्थकों के सामने ऐसे फूट पड़ा दर्द नाम दिया ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ BJP Manifesto UP Polls 2022: भाजपा ने अपने इस चुनावी घोषणा पत्र को ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ नाम से संबोधित किया है। इस घोषणा पत्र में किसान, रोजगार, कानून-व्यवस्था, व्यवसाय, महिला सशक्तिकरण और युवाओं पर फोकस किया गया है। ये भी पढ़ें:- ‘सुनो’ केजरीवाल, ‘सुनो’ योगी..पीएम मोदी के भाषण से दिल्ली, यूपी के मुख्यमंत्रियों के बीच ट्विटर पर झड़प लोक संकल्प पत्र जारी किए जाने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज जब उत्तर प्रदेश में भाजपा के 5 साल बीत रहे हैं तो हम कह सकते हैं कि आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। आज हर बहन, बेटी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकती है।
Published

और पढ़ें