नई दिल्ली | Prem Singh Suspended: हिमाचल चुनाव 2022 की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में लगी हुई है। लेकिन इसी बीच भाजपा ने अपने एक बड़े नेता के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार, भाजपा ने आज प्रेम सिंह द्रैक को 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- राजस्थान सरकार भरेगी 9वीं से 12वीं की छात्राओं की फीस! एक नवंबर से आवेदन शुरू
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने प्रेम सिंह द्रैक को पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है। प्रेम सिंह द्रैक पर आरोप है कि, काफी लंबे समय से पार्टी के खिलाफ जाकर काम कर रहे हैं। कई बार उन्हें इस संबंध में कहा भी गया, लेकिन उन्होंने अपने बगावती तेवर नहीं छोड़े जिसके बाद उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई है।
ये भी पढ़ें:- करिश्मा कुदरत का! 7 महीने से बेहोश पड़ी महिला ने दिया स्वस्थ बच्ची को जन्म, डॉक्टर भी हैरान
पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ बना रहे विरोधी माहौल
बताया जा रहा है कि, भाजपा नेता प्रेम सिंह विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पार्टी द्वारा रामपुर सीट से कौल सिंह को प्रत्याशी बनाकर उतारे जाने का लगातार विरोध कर रहे हैं। प्रेम सिंह का कहना है कि, ये सीट अनुसूचित जाति केटेगिरी के प्रत्याशी के लिए आरक्षित है, ऐसे में यहां से किसी दूसरे प्रत्याशी को उतारना दूसरे समुदाय के साथ धोखा है। ऐसे में कई बार कार्यक्रम कर प्रेम सिंह भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ विरोधी माहौल बना रहे है। प्रेम सिंह कहना हैं कि अनुसूचित जाति वर्ग के प्रत्याशी को टिकट ना देकर पार्टी ने बड़ी गलती की है।
ये भी पढ़ें:- दिल दहलाने वाली घटना, गाय खा गई सुतली ‘बम’, मुंह में लेते ही उड़ गया जबड़ा
Prem Singh Suspended: गौरतलब है कि, भारतीय जनता पार्टी ने प्रेम सिंह को साल 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें रामपुर से टिकट दिया था, लेकिन इस बार भाजपा ने उनका टिकट काट दिया। जिसके बाद उन्होंने बगावती तेवर दिखाने शुरू कर दिये।
ये भी पढ़ें:- पीएम मोदी ने दिया ‘एक देश एक पुलिस वर्दी’ का सुझाव, फेक न्यूज से रहे सावधान