नई दिल्ली। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने आज पार्टी मुख्यालय पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पार्टी ने फैसला किया है कि भारत सरकार द्वारा किसानों के हितों के लिए किए गए कामों पर किसानों से संवाद किया जाएगा और इसके लिए हर प्रदेश, हर जिले में एक अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा, "उस अभियान में भारत सरकार द्वारा किसानों के हित में किए गए कामों पर हम उनसे संवाद करेंगे। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर जो अफवाह फैलाई जा रही है, हम उसका भी पदार्फाश करेंगे।"
वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा, "गांवों में रहने वाले किसानों में विपक्ष के प्रति, सीएए पर भ्रम फैलाने वालों के प्रति भारी गुस्सा है। विपक्ष के लोग आज वही भाषा बोल रहे हैं, जो बंटवारे से पहले मोहम्मद अली जिन्ना बोलते थे।"
किसानों के बीच अभियान चलाएगी भाजपा
और पढ़ें
-
एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी।...
-
कृति सेनन ने किया अपने डर का खुलासा
मुंबई। एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने खुलासा किया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है। कृति ने कहा...
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...