ताजा पोस्ट

भाजपा फ्री बिजली-पानी के साथ गरीबों को देगी दो रुपए किलो आटा

ByNI Desk,
Share
भाजपा फ्री बिजली-पानी के साथ गरीबों को देगी दो रुपए किलो आटा
नई दिल्ली। दिल्ली की गद्दी से 21 वर्ष से दूर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्ता में आने पर मुफ्त बिजली-पानी योजनाओं को लागू रखने के साथ ही पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने की प्रतिबद्धता,गरीबों को दो रुपए प्रति किलोग्राम आटा, नौंवी से 12 कक्षा में पढ़ने वाली लड़कियों को साइकिल, आर्थिक रूप से कमजोर कालेज छात्राओं को मुफ्त इलेक्ट्रिक स्कूटी, 10 लाख नौकरियां,10 लाख व्यापारियों के दुकानों-दफ्तरों को पट्टे से फ्री होल्ड करने,10 नये कालेज और 200 स्कूल खोलने, नल के जरिये स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और दिल्ली को पूरी तरह कचरे के ढेर से मुक्ति दिलाने के लोक लुभावने वादे किए हैं। विधानसभा के आठ फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार को ‘देश बदला, दिल्ली बदलो’ संकल्प पत्र जारी किया
इसे भी पढ़ें :- दूसरी छमाही में गति पकड़ेगी अर्थव्यवस्था : आर्थिक सर्वेक्षण
जिसमें गरीब विधवा की बेटी की शादी पर 51 हजार रुपए विशेष उपहार, 2022 तक सबको आवास और मालिकाना हक, नियमित की गयी कालोनियों के लिए ‘कालोनी विकास बोर्ड’, यमुना को साफ करने और दिल्ली के किसानों को छह हजार रुपए की सम्मान निधि देने का भी एलान किया है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री एवं पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने पार्टी के दिल्ली चुनाव प्रभारी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू और प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की मौजूदगी में आज दिल्ली विधानसभा 2020 संकल्प पत्र जारी किया। इस मौके पर सांसद विजय गोयल, रमेश विधूड़ी, मीनाक्षी लेखी, प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, हंसराज हंस और गौतम गंभीर भी मौजूद थे। गडकरी ने कहा कि दिल्ली देश का दिल है और हम सबके लिए अभिमान का विषय है। भाजपा के प्रमुख नेता चाहे वह दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हों या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की तकदीर बदलने के लिए कदम उठाए हैं।
इसे भी पढ़ें :- दूसरी छमाही में गति पकड़ेगी अर्थव्यवस्था : आर्थिक सर्वेक्षण
उन्होंने दिल्ली की दो प्रमुख चुनौतियों वायु और जल प्रदूषण का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार दिल्ली को इससे मुक्त करने के लिए जुटी हुई है। सरकार ने यमुना की सफाई के लिए छह हजार करोड़ रुपए की 13 परियोजनाओं पर काम शुरू किया है। पीने के पानी की समस्या को दूर करने के लिए लखवाड़ परियोजना अहम थी। इस पर कार्य शुरू किया गया है। हिमाचल में बन रही इस परियोजना से दिल्ली की 2070 तक पेयजल की समस्या का हल हो जायेगा। प्रदूषण को कम करने के लिए कई बुनियादी सुविधा परियोजनाओं पर काम किया गया है जिससे अन्य राज्यों को जाने वाले वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की बजाय बाहर-बाहर ही जाने का रास्ता बना दिया गया है। गडकरी ने कहा कि हरियाणा के सोहना से मुंबई के लिए एक लाख तीन हजार करोड़ रुपए की लागत से विश्व का सबसे बड़ा हाईवे बनाया जा रहा है। बारह लेन के कंक्रीट रोड वाले इस हाईवे का काम तीन साल में पूरा होगा और मात्र 12 घंटे में कार से मुंबई पहुंचा जा सकेगा। उन्होंने का की गांव, गरीब, मजदूर और किसान का भविष्य संवारकर दिल्ली को देश की ही नहीं विश्व की स्मार्ट सिटी में शुमार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास ‘विजन’ है और दिल्ली में पार्टी की सरकार बन जाने पर केंद्र के साथ मिलकर देश की राजधानी को विश्व की सुदंरतम नगरी बनाने का काम किया जायेगा।
इसे भी पढ़ें :- भोजन की थाली अब और सस्‍ती हुई : सीतारमण
तिवारी ने कहा दिल्ली की अनधिकृत कालोनियों में रहने वाले 40 लाख लोगों को मालिकाना हक देने के बाद रजिस्ट्री का काम शुरु किया जा चुका है। इन कालोनियों के समुचित विकास के लिए ‘कालोनीज डेवलपमेंट बोर्ड’ का गठन किया जायेगा। दस लाख व्यापारियों के दुकानों-दफ्तरों को लीज होल्ड से फ्री होल्ड कराने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जायेगा। तीन लाख घरेलू उद्योगों के कामकाज को सुगम बनाने में आने वाली सभी बाधाओं को दूर किया जायेगा। सीलिंग से व्यापारियों को निजात दिलाने के लिए प्रशासनिक और कानूनी कदम उठाये जायेंगे। स्वयं आवंटन सोसाइटियों के अनापत्ति प्रमाण पत्र के समाधान के साथ ही पगड़ी किरायेदारों के हितों की सुरक्षा के लिए कदम उठाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि गरीब परिवारों को दो रुपए प्रति किलोग्राम की दर से आटा, राजधानी को टैंकर मुक्त कर 2024 तक हर घर को नल से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा। दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू कर 2022 तक सभी को पक्के आवास, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, आधुनिकतम शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बजट में हर वर्ष दस प्रतिशत की बढ़ोतरी की जायेगी। दस नये कालेज और 200 नये स्कूल खोले जायेंगे।
इसे भी पढ़ें :- महाबल मिश्रा कांग्रेस से निलम्बित
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 10 हजार करोड़ रुपए के बजट से ‘समृद्ध दिल्ली इंफ्रास्ट्रक्चर योजना’ की शुरुआत की जायेगी। आर्थिक रुप से कमजोर परिवार की पहली दो लड़कियों के जन्म पर एक निश्चित राशि सरकार उनके खाते में जमा करेगी और 21 वर्ष पूरा होने पर दो लाख रुपए दिए जायेंगे। तिवारी ने कहा सत्ता में आने पर पांच वर्ष के दौरान युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए ‘युवा कल्याण बोर्ड’ का गठन किया जायेगा। महिलाओं के उत्थान और समुचित वकास की योजनाओं के लिए ‘महिला सशक्तीकरण मिशन बोर्ड’ और सामान्य वर्ग में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के विकास के लिए ‘आर्थिक पिछड़ा वर्ग आयोग’ का गठन किया जायेगा। तिवारी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘रानी लक्ष्मीबाई महिला सुरक्षा योजना’ यमुना को स्वच्छ बनाने और आस-पास के क्षेत्रों को विकसित करने के लिए दिल्ली यमुना विकास बोर्ड का गठन किया जायेगा। यमुना की धार्मिक महत्ता को देखत हुए हर वर्ष ‘यमुना महोत्सव’ का आयोजन किया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली की विभिन्न सरकारी संस्थाओं में अनुबंध कर्मचारियों को 58 वर्ष तक कार्य करते रहने की जाब गारंटी, रेहड़ी-पटरी वालों को नियमित करने के लिए सर्वे और इनका जीवन बीमा किया जायेगा। झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले छात्रों के लिए जगह-जगह विशेष पुस्तकालय बनाये जायेंगे।
इसे भी पढ़ें :- सरकार ने राष्ट्रपति पद की गरिमा गिरा दी: कांग्रेस
उन्होंने बताया कि दिल्ली के नगर निगमों के सफाई कर्मचारियों की बकाया राशि का भुगतान,1984 के दंगों के दौरान कमाने वाले सदस्यों के मारे जाने वाले पीड़ितों के एक बच्चे को नौकरी और दंगों में विधवा महिलाओं की मासिक पेंशन ढाई हजार से बढ़ाकर साढ़े तीन हजार रुपए की जायेगी। दिव्यांगों, विधवाओं, निराश्रित महिलाओं और बुजुर्गों की पेंशन में बढ़ाेतरी का वादा भी भाजपा ने किया है। पुनर्वास कालोनियों के निवासियों को मालिकाना हक, दिल्ली को ‘स्टार्टअप सिटी’ के रूप में विकसत करने के लिए एक हजार करोड़ रुपए का विशेष ‘स्टार्टअप एवं नवाचार कोष’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया और खेलो इंडिया की अवधारणा के अनुरूप नयी खेल नीति, पाइप से रसोई गैस, कामकाजी महिलाओं के लिए पर्याप्त और किफायती आवास सुविधा, प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन आैर स्वच्छ दिल्ली, सुंदर दिल्ली योजना को शुरू कर जन भागीदारी से राजधानी के सौन्दर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने समेत कई अन्य लोक लुभावने वादे किए गए हैं। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र बनाने के लिए डाॅ हर्षवर्धन की अगुवाई में समिति का गठन किया था, इस समिति ने संकल्प पत्र बनाने के वास्ते ‘मेरी दिल्ली-मेरा सुझाव’ अभियान शुरू किया था जिसमें 11.65 लाख लोगों ने अपने विचार-सुझाव दिये। इसके अलावा व्हाट्स एप और सोशल मीडिया के अन्य साधनों से भी सुझाव मांगे गये थे। इन सबका व्यापक अध्ययन करने के पार्टी ने यह संकल्प पत्र तैयार किया है।
Published

और पढ़ें