
मुंबई। शिव सेना में चल रही बगावत से अपने को दूर दिखा रही भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे फैसलों पर सवाल उठाया। भाजपा ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पत्र लिखा है। पत्र में सियासी हलचल पर राज्यपाल से दखल देने और सरकार की ओर से लगातार किए जा रहे फैसले पर हस्तक्षेप करने की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है- पिछले 48 घंटे में 160 से अधिक के सरकारी आदेश जारी किए गए हैं। विकास परियोजनाओं की आड़ में हो रही इस तरह की घटना संदेह पैदा कर रही है।
Tags :bjp