ताजा पोस्ट

भाजपा की पहली सूची आज जारी होगी

ByNI Desk,
Share
भाजपा की पहली सूची आज जारी होगी
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी हो सकती है। उससे पहले गुरुवार को दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में पहले चरण की सभी सीटों के साथ साथ कुल 172 सीटों के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रयागराज की सिराथू सीट से चुनाव लड़ने की संभावना है। BJP's first list released बताया जा रहा है कि 14 जनवरी को लखनऊ में भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो सकती है। बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि बैठक में 172 सीटों पर चर्चा हुई। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन महामंत्री सुनील बंसल सहित केंद्रीय चुनाव समिति के बाकी सदस्य भी शामिल हुए। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों के नाम तय होने की खबर है। प्रदेश भाजपा के नेता पहले ही दिल्ली आ गए थे, जहां अमित शाह के साथ बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया गया था। Read also दुनिया में मिले 31 लाख से ज्यादा केस प्रदेश भाजपा के नेता 10 जनवरी को लखनऊ में हुई बैठक के बाद हर सीट के लिए तीन-तीन नाम की सूची लेकर दिल्ली आ गए थे। दिल्ली में दो दिन तक गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में सभी नामों पर विचार हुआ और दो चरण के लिए नाम लगभग तय कर लिए गए। पहले चरण की 58 और दूसरे चरण की 55 सीटों में से ज्यादातर पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं। इस बीच भाजपा की सहयोगी पार्टी के नेता संजय निषाद ने कहा कि उनकी पार्टी के लिए 15 से 18 सीटों पर सहमति बन गई है। उन्होंने कहा- पूर्वांचल में ज्यादातर सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली में हुई कोर कमेटी की बैठक निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद और अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने भी भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी और सीट बंटवारे पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि अनुप्रिया पटेल अपनी पार्टी के लिए पूर्वांचल के अलावा अवध और बुंदेलखंड में भी सीट मांग रही हैं। पिछली बार उनकी पार्टी 11 सीटों पर लड़ी थी।
Published

और पढ़ें