ढाका। बंगाल की खाड़ी में आज रोहिंग्या शरणार्थियों को ले जा रही एक नौका के पलट जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। बांग्लादेश तटरक्षक ने यह जानकारी दी।
यह दुर्घटना सेंट मार्टिन द्वीप से 10 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में हुई। सेंट मार्टिन स्टेशन के तटरक्षक बल के प्रमुख लेफ्टिनेंट कमांडर नईम उल हक ने बीडीन्यूज24 डॉट कॉम को बताया कि 62 लोगों को बचाया गया है।
हक ने कहा, "बचाव के प्रयास जारी हैं। नौसेना के जहाज तटरक्षक सदस्यों के साथ मौजूद हैं। तटरक्षक अधिकारियों का मानना है कि रोहिंग्या अवैध रूप से मलेशिया जा रहे थे। लेकिन इस बात की पुष्टि होनी अभी बाकी है।
Tags :Bangladesh बांग्लादेश