लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने संगठन में एक बार बदलाव किया है। समझा जाता है कि वोट बैंक की गणित सेट करने के लिए बसपा मुखिया मायावती ने अब एक बार फिर ब्राम्हण कार्ड चला है।
बसपा प्रमुख मायावती ने लोकसभा में पार्टी के नेता दानिश अली को हटाकर सांसद रितेश पांडेय को यह जिम्मेदारी सौंप दी है। वहीं मलूक नागर को उपनेता बनाया गया है। इस फेरबदल में प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली की कुर्सी हालांकि सलामत है।
मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में लालजी वर्मा (पिछड़े वर्ग से) को और विधान परिषद में दिनेश चंद्रा (दलित वर्ग से) को पार्टी नेता के पद पर बरकरार रखा है।
सूत्रों के अुनसार, ब्राह्मण समाज में भाजपा के प्रति मोह कम होने पर बसपा नजर बनाए हुए है। कांग्रेस की ओर ब्राह्मणों का रुझान न हो, इसलिए बसपा ने बड़ा बदलाव किया है। बसपा में दलित ब्राह्मण समीकरण को आजमाया जाता रहा है।
रामवीर उपाध्याय के बगावती तेवरों के बाद से प्रदेश में ब्राह्मण चेहरे के तौर पर युवा सांसद रितेश पांडेय को आगे करना एक प्रयोग के तौर पर देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि दानिश अली को करीब दो माह पूर्व ही दल नेता की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
बसपा ने फिर खेला ब्राम्हण कार्ड
और पढ़ें
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...