लखनऊ। दलितों के अधिकारों की लड़ाई के लिये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की स्थापना करने वाले कांशीराम की जयंती के मौके पर आज बुंदेलखंड में पार्टी के चार कद्दावर नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति आस्था व्यक्त करते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में बसपा के पूर्व सांसद बलिहारी बाबू, पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं समन्वयक तिलक चंद अहिरवार,पूर्व विधायक फेरनलाल अहरवार और पूर्व विधायक अनिल अहिरवार ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता हासिल की।
इस मौके पर तिलक चंद अहिरवार ने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती ने बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर और कांशीराम के आदर्शो से भटक गयी है। पार्टी में दलितों की आवाज नहीं सुनी जा रही है जिससे त्रस्त होकर उन्होने सपा में शामिल होने का फैसला किया।
उन्होने कहा कि वह सपा अध्यक्ष को विश्वास दिलाते है कि वे बुंदेलखंड की सभी 19 सीटों को सपा के पक्ष में करने के लिये दिन रात एक कर देंगे। उन्होने कहा कि कांशीराम के सपनो को पूरा करने में समाजवादी पार्टी अहम भूमिका निभा सकती है।
बसपा को झटका, 4 नेता सपा में शामिल
और पढ़ें
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...
-
महुआ मोइत्रा क्या चुनाव के बीच गिरफ्तार होंगी?
पूर्व सांसद और पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ रही हैं।...
-
ममता कांग्रेस के खिलाफ और केजरीवाल के साथ
इस बात की चर्चा बहुत दिन से होती है कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अंदर एक उप समूह है, जो...