ताजा पोस्ट

उपचुनाव शांति से, दो नवंबर नतीजे

ByNI Desk,
Share
उपचुनाव शांति से, दो नवंबर नतीजे
नई दिल्ली। देश के एक दर्जन से ज्यादा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 29 विधानसभा और तीन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। विधानसभा के उपचुनाव 30 सीटों पर होने थे लेकिन नगालैंड में नेशलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के उम्मीदवार को 13 अक्टूबर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया था। बहरहाल, बाकी सभी सीटों पर औसत मतदान हुआ। bye election polling voting

Read also Corona ने चीन के 14 प्रांतों को लिया गिरफ्त में, नई लहर ने वैक्सीनेशन को भी किया बेअसर, बढ़ रहे मामले

बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव हुआ, जहां शाम पांच बजे मतदान खत्म हो गया। मतदान खत्म होने तक बिहार में 50 फीसदी वोट पड़े थे। राजस्थान की दो सीटों पर 65 फीसदी मतदान होने की खबर है। मध्य प्रदेश की तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर 56 फीसदी से कुछ ज्यादा मतदान हुआ है, जबकि हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा और एक लोकसभा में 60 फीसदी वोटिंग हुई है।

Read also कांग्रेस वादा निभाती है: राहुल

सभी राज्यों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। मध्य प्रदेश में पृथ्वीपुर में पोलिंग बूथ पर घूमते टीकमगढ़ के विधायक राकेश गिरी और भाजपा नेता गणेशी लाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बैतूल के भाजपा सांसद दुर्गादास उइके की गाड़ी का खंडवा में चालान काटा गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया कि चारों सीटों पर भाजपा जीतेगी। हालांकि साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस बौखला गई है और जनता को धमका रही हैं। भाजपा ने चुनाव आयोग को 21 शिकायतें की, जबकि कांग्रेस ने भाजपा पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया। पश्चिम बंगाल में आमतौर पर चुनाव में हिंसा होती रही है लेकिन उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। उपचुनावों के नतीजे कई राज्यों के लिए बहुत अहम हैं। बिहार की दोनों सीटों पर सत्तारूढ़ जदयू चुनाव लड़ रही है और हार-जीत से राज्य का समीकरण प्रभावित होगा। लोकसभा की तीनों सीटों पर भी चुनाव नतीजे सरकार और विपक्ष दोनों के लिए बहुत महत्व के हैं।
Tags :
Published

और पढ़ें