ताजा पोस्ट

कर्नाटक में अगले महीने किया जा सकता है मंत्रिमंडल विस्तार: येदियुरप्पा

ByNI Desk,
Share
कर्नाटक में अगले महीने किया जा सकता है मंत्रिमंडल विस्तार: येदियुरप्पा
बेंगलुरु। कर्नाटक में काफी समय से लंबित मंत्रिमंडल विस्तार अगले महीने हो सकता है। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने आज इस बात के संकेत देते हुए कहा कि जनवरी के मध्य में मकर संक्रांति के आसपास मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है। येदियुरप्पा ने राज्य सचिवालय में विधान सौध में 15 नवनिर्वाचित विधायकों में से 13 के शपथ ग्रहण करने के बाद संवाददाताओं से कहा, "आलाकमान ने मुझे एक सप्ताह बाद आने के लिए कहा है। हो सकता है कि इस महीने के अंत में हम सूची (मंत्रिमंडल विस्तार की) को अंतिम रूप दे सकते हैं।" यह पूछे जाने पर कि क्या मंत्रिमंडल विस्तार की खबर संक्रांति के मौके पर मिलेगी तो उन्होंने कहा, "हो सकता है।"
Published

और पढ़ें