कीव। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के बाद अब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी यूक्रेन पर रूस के बर्बर हमल को नरसंहार करार दिया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को युद्ध अपराध के लिए जवाबदेह ठहराने के लिए कनाडा ने शुरुआती पहल की। ध्यान रहे इससे पहले राष्ट्रपति बाइडन ने कई बार रूसी हमले को नरसंहार और पुतिन को युद्ध अपराधी कहा है।
हालांकि फ्रांस के राष्ट्रपति ने इसे नरसंहार कहने से इनकार कर दिया। इससे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दिमीर जेलेंस्की नाराज हैं। जेलेंस्की ने कहा है कि जंग के दौरान इमेनुएल मैक्रों की इस बात ने हमें और दुख पहुंचाया है। इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बुधवार को रूस की ओर से यूक्रेन में की गई हत्याओं को नरसंहार कहने से इनकार कर दिया था। हालांकि, मैक्रों ने रूसी हमले को क्रूर जंग करार दिया। उन्होंने कहा कि जो हो रहा है, वह पागलपन है। मैक्रों ने कहा कि नरसंहार शब्द के इस्तेमाल से बचना चाहिए, क्योंकि रूस और यूक्रेनी लोगों के बीच भाईचारा है।
बहरहाल, यूक्रेन पर रूसी हमले के 50 दिन पूरे हो चुके हैं। इसके बावजूद दोनों देशों के बीच जंग थमने के आसार नहीं दिख रहे हैं। दोनों देशों के बीच शांति बहाली के लिए चल रही वार्ता भी बंद हो गई है। इस बीच रूस ने यूक्रेन पर गोलीबारी का आरोप लगाया है। रूस के पश्चिमी शहर कुर्स्क के गवर्नर रोमन स्टारोवोइट ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन ने उनके यहां गोलीबारी की है। इसके बाद रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव में यूक्रेन के कमांड सेंटरों पर हमला करने की धमकी दी है। रूस ने कहा कि उसने ऐसा करने से अब तक परहेज किया है। लेकिन यूक्रेनी सैनिक रूसी इलाके पर हमला कर रहे हैं। अगर ऐसे मामले जारी रहते हैं, तो रूसी सेना कीव के कमांड सेंटर्स पर हमला करेगा।
इस बीच यूक्रेन ने ब्लैक सी में एक रूसी युद्धपोत को बुरी तरह से नष्ट कर दिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है- ब्लैक सी की रक्षा करने वाली नेप्च्यून मिसाइलों ने रूसी जहाज को बहुत नुकसान पहुंचाया है। हालांकि रूस ने दावा किया है कि विस्फोट से पहले ही जहाज के अंदर से सबको निकाल लिया गया था।
रूसी हमले को कनाडा ने भी नरसंहार कहा
और पढ़ें
-
एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी।...
-
कृति सेनन ने किया अपने डर का खुलासा
मुंबई। एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने खुलासा किया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है। कृति ने कहा...
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...