
नई दिल्ली। अमेरिका की हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान से लौटने के बाद चीन ने आक्रामक तेवर दिखाए हैं और ताइवान के खिलाफ सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। उसने एक साथ ताइवान के चारों तक समुद्र में सैन्य अभ्यास किया और मिसाइल दागे हैं। बताया जा रहा है कि चीन ने छह जगहों पर सैन्य अभ्यास किया है और उसके लड़ाकू विमान व हेलीकॉप्टर ताइवान के इलाके में उड़ान भरे हैं। China military exercise against Taiwan
Read also अमेरिका के कारण नहीं है ताइवान संकट
चीन के सैन्य अभ्यास को लेकर ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि चीन की सेना यानी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने ताइवान के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिमी तट के पास 11 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। ताइवान ने कहा है कि वह जंग नहीं चाहता लेकिन इसके लिए तैयार है। इस बीच खबर है कि ताइवान आने-जाने वाली करीब 50 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। चीन के सैन्य अभ्यास और बैलेस्टिक मिसाइल दागने से समुद्र में भी परिवहन प्रभावित हुआ और कई जहाजों का रास्ता बदला गया। कई जहाजों की आवाजाही रोके जाने की खबर है।
दूसरी ओर यह भी खबर है कि चीन की ओर से दागी गई 11 में से पांच बैलिस्टिक मिसाइलें जापान के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन यानी ईईजेड में गिरी हैं। जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है। उन्होंने डिप्लोमौटिक चैनल के जरिए इस घटना का विरोध दर्ज कराया है।