Citizenship amendment act rules नई दिल्ली। दिसंबर 2019 में संसद के दोनों सदनों से पास हुए नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए के लागू होने में अभी और देरी होगी। कानून बनने के डेढ़ साल भी केंद्रीय गृह मंत्रालय इसे लागू करने का नियम नहीं बना सका है और अब गृह मंत्रालय ने नियम बनाने के लिए छह महीने का समय और मांगा है। इस कानून के तहत पड़ोसी देशों से प्रताड़ित होकर भारत आने वाले उन देशों के अल्पसंख्यकों यानी गैर मुस्लिमों को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है। इसे लेकर काफी विवाद हुआ था लेकिन सरकार डेढ़ साल बाद भी इसे लागू नहीं कर पाई है।
Read also टोक्यो में मंगलवार को भी निराशा, मुक्केबाजी और हॉकी में अच्छा प्रदर्शन
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के एक सवाल के जवाब में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को संसद में कहा कि गृह मंत्रालय को इस कानून को लागू करने के नियम बनाने के लिए छह महीने का समय चाहिए। उन्होंने कहा कि मंत्रालय को नौ जनवरी 2022 तक का समय चाहिए। गृह राज्यमंत्री ने कहा कि राज्यसभा और लोकसभा इसके लिए और समय दें। गौरतलब है कि पिछले साल देश में इस कानून को लेकर बड़ा विरोध हुआ था और दिल्ली का शाहीन बाग इलाका इस कानून के विरोध से जुड़े आंदोलन का केंद्र बना था।
नागरिकता कानून में संशोधन के जरिए यह प्रावधान किया गया है कि अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई धर्म के प्रवासियों को भारत की नागरिकता अपेक्षाकृत आसानी से मिलेगी। इससे पहले नागरिकता के लिए 11 साल भारत में रहना जरूरी था, इस समय को घटाकर एक से छह साल कर दिया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नौ दिसंबर को यह बिल लोकसभा में पेश किया था और सिर्फ तीन दिन में यानी 12 दिसंबर तक यह दोनों सदनों से पास हो गया और राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल गई। लेकिन तब से गृह मंत्रालय अभी तक इस कानून को लागू करने का नियम नहीं बना पाया है।
citizenship amendment act rules
नागरिकता कानून में देरी होगी, डेढ़ साल भी गृह मंत्रालय इसे लागू करने का नियम नहीं बना सका
और पढ़ें
-
कोलिन्स ने मियामी में अलेक्जेंड्रोवा को हराया
फ्लोरिडा। अमेरिकी डेनिएल कोलिन्स (Danielle Collins) ने मियामी ओपन में गुरुवार रात 14वें नंबर की खिलाड़ी एकाटेरिना अलेक्जेंड्रोवा (Ekaterina Alexandrova)...
-
अदा शर्मा ने शेयर किया फिटनेस मंत्र
मुंबई। एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) ने फिटनेस मंत्र शेयर करते हुए कहा है कि यह मजेदार होना चाहिए और...
-
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
जयपुर। यहां के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए ईपीएल 2024 के मैच में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)...
-
घर का सोना नीलाम
छुड़ा पाने में नाकामी के कारण बड़ी संख्या में लोगों का कर्ज के लिए गिरवी रखा गया सोना अगर नीलाम...