
लखीसराय | Two Group Clash in Bihar : बिहार में दो गुटों में विवाद के बाद सांप्रदायिक तनाव फैलने की बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, राज्य के लखीसराय जिले में दो गुटों में विवाद के बाद मारपीट हो गई और इस विवाद ने तनाव का रूप ले लिया। जिसके बाद दोनों ओर से पत्थर शुरू हो गया। जिसमें कई लोागें के घायल होने की खबर है।
ये भी पढ़ें:- पटियाला में खालिस्तान पर टकराव
पहले विवाद, फिर मारपीट और पत्थराव
Two Group Clash in Bihar : जानकारी के अनुसार, लखीसराय में किऊल थाना क्षेत्र के हकीमगंज गांव में शुक्रवार देर रात दो गुटों में किसी बात को लेकर जोरदार विवाद हुआ और उसने सांप्रदायिकता का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर मारपीट और पत्थराव हुआ। इस हिंसक घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को सुलझाने का प्रयास किया। मामले के नजाकत को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस घटना में एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

ये भी पढ़ें:- जुमे की आखिरी नमाज के दौरान काबुल की मस्जिद में जबरदस्त धमाका, 10 लोगों की मौत, कई घायल
अप्रिय घटना को रोकने के लिए मौके भारी पुलिस बल तैनात
Two Group Clash in Bihar : पुलिस के मुताबिक, देर रात तो पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया लेकिन तनाव की गंभीरता को देखते हुए मौके पर चार थानों की पुलिस तैनात है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए मौके पर कड़ी सख्ती के आदेश दिए गए है। अब पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है और उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देगी।
ये भी पढ़ें:- पटियाला में हिंसा के बाद लगाया गया कर्फ्यू, सीएम मान बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा