चंडीगढ़ | Punjab Assembly Election 2022: पंजाब में विधानसभा चुनाव 2022 के घमासान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के पंजाब दौरे को लेकर आज सोमवार को एक बार फिर से नाटकीय मोड आया है। इस बार पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के चलते उनके हेलिकॉप्टर को उड़ने की अनुमति नहीं दी गई। जिसके कारण वह राहुल गांधी की रैली में शामिल नहीं हो सके। ऐसे में सीएम चन्नी ने नाराजगी जाहिर करते हुए इसे केंद्र सरकार का राजनीति से प्रेरित कदम बताया है।
ये भी पढ़ें:-SP ने कहा साइकिल का बटन दबाने पर निकल रही कमल की पर्ची, तो BJP बोली- बुर्के की आड़ में..
Punjab Assembly Election 2022: आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री मोदी के इससे पहले हुए पंजाब दौरे के समय उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई थी। जिससे देश में बवाल मच गया था लेकिन दूसरी बार पीएम के पंजाब दौरे पर पंजाब सीएम चन्नी ने ही आरोप लगा दिए हैं। सीएम चन्नी का कहना है कि, मैं सुबह 11 बजे ऊना में था, लेकिन अचानक पीएम मोदी की रैली के कारण होशियारपुर के लिए हेलिकॉप्टर को उड़ान भरने से मना करते हुए इस क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया।
ये भी पढ़ें:- UP Election 2022 : अमित शाह ने कहा- परिवारवादी पार्टियां देश और दुनिया के लोकतंत्र पर धब्बे की तरह…
पीएम के हेलिकाॅप्टर को उड़ान की अनुमति तो सीएम को क्यों नहीं
मीडिया एजेंसी एएनआई ने सीएम चन्नी के हवाले से इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी है कि, हेलिकाॅप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिलने के चलते सीएम चन्नी राहुल गांधी की रैली में शामिल होने से वंचित रह गए। जिसके बाद सीएम चन्नी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री को लैंडिग की इजाजत दी जा सकती है तो फिर मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर को उड़ने की इजाजत क्यों नहीं दी जा सकती।
मैं सुबह 11 बजे ऊना में था और मैं चोपर में जाकर बैठ गया लेकिन फिर चोपर वाला कहता है कि जाने (होशियारपुर के लिए) की अनुमति नहीं मिल रही और पीएम मोदी के मूवमेंट के कारण उसे नो-फ्लाई ज़ोन घोषित कर दिया गया: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी pic.twitter.com/bBpn3r8MNE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2022
ये भी पढ़ें:- Hijab controversy : कर्नाटक में फिर से खुले स्कूल, हिजाब पहनकर पहुंची छात्राएं… ( Watch Video)
लोकतंत्र के लिए शर्मनाक, चुनाव आयोग ले संज्ञान
बता दें कि, आज चंडीगढ़ के राजेंद्र पार्क से होशियारपुर राहुल गांधी की रैली थी जिसमें सीएम चन्नी को भी शामिल होना था, लेकिन पीएम के VVIP मूवमेंट के चलते वो शामिल नहीं हो सके। इस मामले पर सुनील जाखड़ ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा है कि सीएम का इस रैली में आना तय था, लेकिन यह लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बात है कि उन्हें उड़ान भरने के लिए इजाजत नहीं दी गई। चुनाव आयोग को इस संबंध में संज्ञान लेना चाहिए।