ताजा पोस्ट

यूपी में योगी राज की वापसी

ByNI Desk,
Share
यूपी में योगी राज की वापसी
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में फिर योगी राज की वापसी हुई है। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने भारी बहुमत के साथ चुनाव जीत लिया है। 37 साल में पहली बार किसी पार्टी को लगातार दूसरी बार जीत हासिल हुई है। भाजपा को चुनौती दे रही समाजवादी पार्टी के वोट में बड़ा इजाफा हुआ है लेकिन वह सीटों के मामले में भाजपा के काफी पीछे रह गई। खबर लिखे जाने तक भाजपा गठबंधन 270 सीटें जीत चुका था और चार सीटों पर आगे था। समाजवादी पार्टी के गठबंधन को 124 सीटें मिली थीं। कांग्रेस दो और बहुजन समाज पार्टी एक सीट पर सिमट गए हैं। अन्य के खाते में दो सीटें गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर की सीट से भारी अंतर से चुनाव जीते हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी करहल सीट से चुनाव जीत गए हैं। उत्तर प्रदेश में आखिरी बार 1985 में कांग्रेस पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटी थी। उसके बाद अगले करीब 19 सालों तक राज्य में त्रिशंकु विधानसभा रही। 2007 से हर पाच साल बाद सरकार बदली है। लेकिन इस बार भाजपा लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है। दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ पांच साल का कार्यकाल पूरा करके फिर मुख्यमंत्री बनने वाले उत्तर प्रदेश के पहले सीएम बन जाएंगे। Then Certified Hindu Consolidation Read also भाजपा की प्रचंड विजय का अर्थ बहरहाल, कोरोना महामारी के कुप्रबंधन, महंगाई, बेरोजगारी और जातीय समीकरणों के आधार पर माना जा रहा था कि इस बार भाजपा को मुश्किल होगी लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले भाजपा का मत प्रतिशत बढ़ गया है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव की तुलना में भाजपा गठबंधन का वोट 39.7 फीसदी से बढ़ कर 42.8 फीसदी हो गया। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में इसमें करीब नौ फीसदी की कमी आई। इस बार उत्तर प्रदेश के चुनाव की खास बात यह रही कि चुनाव से पहले भाजपा छोड़ कर सपा में गए स्वामी प्रसाद मौर्य सारे नेता चुनाव हार गए हैं। चुनाव नतीजे आने के बाद अपने पहले भाषण में मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भाजपा के शानदार प्रदर्शन को पार्टी के सुशासन, राष्‍ट्रवाद और विकास को यूपी की जनता का आशीर्वाद बताया। उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताने के लिए उत्तर प्रदेश की जनता का आभार जताया। उन्‍होंने कहा- जनता की ओर से दिखाया गया यह प्रचंड विश्‍वास हमारी जवाबदेही को बढ़ाता है। जोश के साथ हमें होश को बरकरार रखना होगा। गुरुवार की शाम को पार्टी कार्यालय में अपने संबोधन में उन्‍होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा- जब हम कोरोना से लड़ रहे थे तब ये लोग बीजेपी के खिलाफ, सरकार के खिलाफ साजिश रचने का काम कर रहे थे। अब जनता ने अपने जनादेश से इनको जवाब दिया है। राष्‍ट्रवाद, सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर बीजेपी को जनता ने यह जनादेश दिया है।
Published

और पढ़ें