ताजा पोस्ट

दिल्ली-एनसीआर में महंगी हुई सीएनजी और पीएनजी

ByNI Desk,
Share
दिल्ली-एनसीआर में महंगी हुई सीएनजी और पीएनजी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बड़ा इजाफा हुआ है। कई इलाकों में सीएनजी की कीमत डीजल की कीमत के बराबर पहुंच गई है। बहरहाल, शनिवार की सुबह छह बजे से दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत तीन रुपए प्रति किलो बढ़ गई है। वहीं, पीएनजी की कीमत भी तीन रुपए बढ़ी है। नई कीमतें आठ अक्टूबर सुबह छह बजे से लागू हो गई है। बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में प्रति किलो सीएनजी की कीमत 78.61 रुपए हो गई है। अभी दिल्ली में प्रति किलो सीएनजी की कीमत 75.61 रुपए थी। नई कीमत लागू होने के बाद नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में शनिवार से प्रति किलो सीएनजी के लिए 78.17 रुपए के बजाय 81.17 रुपए देने होंगे। वहीं, गुरुग्राम में अब सीएनजी 83.94 प्रति किलो की जगह 86.94 रुपए प्रति किलो के दर से मिलेगी। जहां तक घरों में पाइप पाइन से पहुंचाई जाने वाली पीएनजी की कीमत की बात है तो दिल्ली में इसकी कीमत बढ़ कर 53.59 प्रति स्‍टैंडर्ड क्‍यूबिक मीटर यानी प्रति एससीएम हो गई है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में इसका रेट 53 रुपए होगा। वहीं, मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में कीमत 56.97 हो गई है। कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर में रेट 56.10 होंगे। इससे पहले मुंबई में भी इसी हफ्ते गैस वितरण कंपनी महानगर गैस लिमिटेड, एमजीएल ने सीएनजी के दाम छह रुपए प्रति किलो बढ़ाए थे। अभी मुंबई में सीएनजी की कीमत 86 रुपए है। कुछ दिन पहले पेट्रोलियम मंत्रालय ने प्राकृतिक गैस की कीमत 40 फीसदी बढ़ाई थी। इसके बाद से देश के अलग-अलग शहरों में सीएनजी की कीमत बढ़ने की अनुमान लगाया जा रहा था।
Tags :
Published

और पढ़ें