ताजा पोस्ट

‘दिल्ली की सर्दी’... तापमान में शुरू हुआ गिरावट का दौर, दिवाली से पहले दिल्ली के लोगों को ठिठुराएगी ठंड

Byदिनेश सैनी,
Share
‘दिल्ली की सर्दी’... तापमान में शुरू हुआ गिरावट का दौर, दिवाली से पहले दिल्ली के लोगों को ठिठुराएगी ठंड
नई दिल्ली | Cold in Delhi: दिवाली से पहले ‘दिल्ली की सर्दी’ दिल्लीवासियों को ठिठुराने वाली है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी और हिमालय से आने वाली सर्द हवाओं (Cold Winds) ने देश के कई राज्यों का तापमान गिरा दिया है और हल्की ठंड का अहसास करा दिया है। ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली में भी लगातार तापमान गिरवाट की ओर है। जिसके चलते दिल्ली के लोगों को दिवाली पहले ही अपने रजाई और कंबल बाहर निकालने पड़ सकते हैं। 13 डिग्री से नीचे आ सकता है तापमान Cold in Delhi: मौसम विभाग (IMD) की माने तो ठंडी हवाएं आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट ला सकती है। जिसके चलते अगले सप्ताह तक तापमान के 13 डिग्री सेल्सियस से भी नीच पहुंचने की संभावना है। आज बुधवार सुबह भी राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान जताते हुए बताया है कि, दिल्ली में 1 नवंबर तक न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है। ये भी पढ़ें:- कैमरे में कैद हुआ उर्फी जावेद का ‘उफ़ मोमेंट’, सोशल मीडिया पर लोगो ने कहा ‘भिखारियों की नौकरी खा के मानेगी.. अन्य राज्यों में भी सर्दी ने दी दस्तक अक्टूबर का महीना खत्म होने को है। ऐसे में देश के कई राज्यों में हल्की सर्दी ने दस्तक दे दी है। राजस्थान में भी कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी जयपुर में भी दो दिनों से हल्की ठंडी हवाओं ने मौसम में ठंडक घोल दी है। घरों में अब एसी-कूलर बंद हो चुके हैं। सुबह और शाम को सर्दी का अहसास होने लगा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने देश के बाकी हिस्सों में भी ठंडक का अहसास करा दिया है। ये भी पढ़ें:-यात्रीगण कृप्या ध्यान दें … त्योहारों में अपने घर जाने के लिए 100 विशेष ट्रेनें चलाएगा Indian Railway…
Published

और पढ़ें