नई दिल्ली। चीन से अनिवार्य चिकित्सा सामग्री लेकर सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया का विमान कल दिल्ली आयेगा।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आज बताया कि चीन के साथ एयर इंडिया द्वारा स्थापित एयरोब्रिज के तहत शंघाई से चिकित्सा सामग्री लेकर पहली उड़ान रविवार को दिल्ली आयेगी।
लॉकडाउन के बाद यह पहला मौका होगा जब कोई यात्री या कार्गो विमान चीन से भारत आयेगा। भारत ने शंघाई के अलावा हांगकांग से भी दिल्ली के लिए कार्गो उड़ान का अनुरोध किया था जिसकी अनुमति मिल गयी है। देश के विभिन्न हिस्सों में चिकित्सा तथा अन्य जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए शुरू की गयी ‘लाइफलाइन उड़ान’ के तहत एयर इंडिया और भारतीय वायु सेना के विमानों ने कल 10 उड़ानें भरीं और देश के विभिन्न हिस्सों में 19 टन से ज्यादा जरूरी सामान पहुँचाया।
मंत्रालय ने बताया कि कल आवश्यक चिकित्सा एवं अन्य सामग्रियों के साथ एयर इंडिया ने आठ और वायु सेना ने दो उड़ानें भरीं। उन्होंने कुल 19.39 टन सामान पहुँचाया। ये सामान लद्दाख, दिमापुर, इम्फाल, गंगटोक, गुवाहाटी, बागडोगरा, चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर पहुँचाये गये।
मंत्रालय ‘लाइफलाइन उड़ान’ में पूर्वोत्तर, पर्वतीय और द्वीपीय राज्यों तक सामान पहुँचाने को प्राथमिकता दे रहा है। इसके तहत 26 मार्च से 03 अप्रैल तक कुल 1,02,115 किलोमीटर की दूरी तय कर 138.81 टन सामान विभिन्न स्थानों पर पहुँचाये गये हैं।
चीन से कल आयेगी अनिवार्य चिकित्सा सामग्री
और पढ़ें
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...