ताजा पोस्ट

चार जनपद पंचायतों में से कांग्रेस 3 और भाजपा का एक पर कब्जा

ByNI Political,
Share
चार जनपद पंचायतों में से कांग्रेस 3 और भाजपा का एक पर कब्जा
धमतरी। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत धमतरी जिले के सभी चार जनपद पंचायतों में से भाजपा को सिर्फ एक पर जीत मिली है। 3 जनपद में कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। सभी चारों जनपद महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। आज हुए चुनाव में धमतरी जनपद अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की गुंजा साहू ने भाजपा की जागेश्वरी साहू को 1 वोट से हराया। कुरूद जनपद पंचायत में 15 साल बाद कांग्रेस ने वापसी करते हुए अपना परचम लहराया। कांग्रेस की शारदा साहू ने 3 वोट से जीत दर्ज की। मगरलोड जनपद पंचायत में भी 15 साल बाद कांग्रेस की वापसी हुई है। यहां ज्योति ठाकुर ने प्रतिद्वंदी को 3 मतों से हराया। नगरी जनपद पंचायत में भाजपा ने अप्रत्याशित ढंग से जीत हासिल की। यहां दिनेश्वरी नेताम एक वोट से जनपद अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। इसी प्रकार धमतरी और नगरी में भाजपा से उपाध्यक्ष चुने गए हैं जबकि कुरूद और मगरलोड में कांग्रेस के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।
Published

और पढ़ें