nayaindia कांग्रेस ने की जज के तबादले की निंदा - Naya India
सर्वजन पेंशन योजना
ताजा पोस्ट| नया इंडिया|

कांग्रेस ने की जज के तबादले की निंदा

नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली उच्च न्यायालय के एक न्यायधीश के तबादले की निंदा करते हुए आज आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी दबाव की राजनीति कर रही है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा नेताओं के खिलाफ मामलों की सुनवाई कर रहे जज के अचानक तबादले से न्यायपालिका के खिलाफ भाजपा की दबाव और बदले की राजनीति का पर्दाफाश हुआ है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायधीश मुरलीधर एवं तलवंत सिंह की ने दंगा भड़काने में कुछ भाजपा नेताओं की भूमिका को पहचानकर उनके खिलाफ सख्त आदेश पारित किए एवं पुलिस को कानून के अंतर्गत तत्काल कार्यवाही करने का आदेश दिया था।

उन्होंने कहा कि आदेश दिए जाने के कुछ घंटों में ही न्याय व कानून मंत्रालय ने उनका तत्काल स्थानांतरण पंजाब व हरियाणा न्यायालय कर दिया। कांग्रेसी नेता ने आरोप लगाते हुये कहा कि अगर न्यायाधीश सरकार की नीतियों पर संविधान के अनुरूप अंकुश लगाते हैं तो मोदी सरकार बदले की भावना से काम करती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =

सर्वजन पेंशन योजना
सर्वजन पेंशन योजना
ट्रेंडिंग खबरें arrow
x
न्यूज़ फ़्लैश
बतौर प्रयोगशाला बिहार
बतौर प्रयोगशाला बिहार