ताजा पोस्ट

पहले से पराजय की भूमिका बनाने लगी है कांग्रेस : शिवराज

ByNI Desk,
Share
पहले से पराजय की भूमिका बनाने लगी है कांग्रेस : शिवराज
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि कांग्रेस नेता उपचुनावों में पहले से ही पराजय की भूमिका बनाने लगे हैं। चौहान ने यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया के सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की। उनसे ईवीएम को लेकर वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ट्वीट को लेकर सवाल किया गया था। चौहान ने कहा कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 114 सीट प्राप्त हुयी थीं। तब ईवीएम ठीक थी। अब उपचुनावों में कांग्रेस को करारी पराजय दिख रही है, तो हार का सारा ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने की तैयारी चल रही है। सारा दोष ईवीएम पर मढ़ दो और छुट्टी पा जाओ।
Published

और पढ़ें