इंदौर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ‘नागरिक संशोधन अधिनियम’ पर कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति कर रही है।
चौहान ने आज यहाँ भाजपा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भारत विश्व के प्रताड़ितों को शरण देने वाला देश रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिक संशोधन अधिनियम लोगों को नागरिकता देने का कानून है, छीनने का नहीं। उन्होंने पूछा कि कांग्रेस बताये कि नागरिकता कानून का विरोध कौन कर रहा है।
उन्होंने कांग्रेस के लोगों से वोट बैंक की राजनीति छोड़ने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने यह कानून लाकर मजलूमों और पीड़ित शरणर्थियों को भाजपा के वादे के अनुसार न्याय देने का काम किया है।