नई दिल्ली। अगर आपको लगता है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए आगे बढ़ना असंभव है, तो हाल ही में किया गया यह सर्वे असलियत को सामने लाने वाला है। आईएएनएस सी-वोटर ट्रैकर के अनुसार, उत्तर प्रदेश की 2021 की राजनीति कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में कांग्रेस को उसके अंत की ओर ले जाने की कहानी कहने वाली होगी।
अगर आपको लगता है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए आगे बढ़ना असंभव है, तो हाल ही में किया गया यह सर्वे असलियत को सामने लाने वाला है। आईएएनएस सी-वोटर ट्रैकर के अनुसार, उत्तर प्रदेश की 2021 की राजनीति कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में कांग्रेस को उसके अंत की ओर ले जाने की कहानी कहने वाली होगी। भारत के इस सबसे बड़े राज्य में देश की सबसे पुरानी पार्टी के फिर से जिंदा होने की उम्मीद करना बेमानी होगा
क्योंकि यदि आज चुनाव होते हैं तो 403 सीटों वाली उत्तर प्रदेश की विधानसभा में कांग्रेस के केवल 4 सीटें जीतने का अनुमान है। प्रियंका गांधी वाड्रा में हमेशा इंदिरा गांधी की झलक दिखाने की कोशिश की गई लेकिन ना तो उनकी छवि बदलने की ये कोशिश और ना ही उनका प्राकृतिक करिश्मा जमीन पर काम कर पा रहा है। ऐसे में कांग्रेस के उत्तर प्रदेश की राजनीति में फिर से जी उठने की कम और खात्मे की आशंका ज्यादा है।
प्रियंका गांधी के नेतृत्व के बावजूद उत्तर प्रदेश में 2016 में मिला 6.2 का वोट शेयर और नीचे गिरकर 5.9 प्रतिशत पर जा रहा है, जो इस पार्टी के अंत की ओर साफ इशारा करता है। देश के सबसे बड़े राज्य की विधानसभा में केवल 4 सीटें पाने की संभावना न केवल विधानसभा चुनावों के लिए बल्कि अगले लोकसभा चुनावों की नजर से भी बेहद चिंताजनक है। वहीं भाजपा 289 सीटों के साथ विधानसभा चुनावों में एक शानदार जीत के लिए तैयार है।
अगले साल होने जा रहे उप्र चुनाव में अपने अंत की ओर है कांग्रेस
और पढ़ें
-
‘दंगल’ गर्ल फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड में पूरे किए 8 साल
मुंबई। 2016 में आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर 'दंगल' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh)...
-
कमिंस ने घरेलू फैंस का जताया आभार
हैदराबाद। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ मेजबान टीम...
-
अभी संन्यास के बारे में नहीं सोचा: मेसी
वाशिंगटन। लियोनल मेसी (Lionel Messi )ने अभी तक संन्यास के बारे में नहीं सोचा है। साथ ही उन्होंने ये भी...
-
ईडी हिरासत के बाद केजरीवाल आज राउज एवेन्यू कोर्ट में होंगे पेश
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को कथित शराब नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money...