भोपाल | Raja Pateria Controversial Remark: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आपत्तिकजनक बयान देने वाले पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजा पटेरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीएम के खिलाफ ऐसे बयान को लेकर उनके खिलाफ मध्य प्रदेश कई शहरों में FIR दर्ज होने के बाद पुलिस पर दबाव बढ़ने से दमोह जिले के हटा में पन्ना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
मध्य प्रदेश ही बल्कि पूरे देश में राजा पटेरिया के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या को लेकर दिए गए बयान पर बवाल मचा रहा है। प्रधानमंत्री किसी पार्टी का नहीं बल्कि पूरे देश का होता है। ऐसे में उनके लिखाफ दिए गए बयान को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। भाजपा के तमाम नेता पटेरिया को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- मोदी पर कांग्रेस नेता के बोल ‘रावण’ और ‘औकात’ के बाद ‘हत्या’ की बात!
आखिर ऐसा क्या बोल दिया पटेरिया ने?
आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की। वीडियो में पटेरिया ने पीएम मोदी पर चुनाव खत्म करने और जाति भाषा के आधार पर देश को बांटने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने सीमाएं पार करते हुए कहा कि, अगर संविधान बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। बस फिर क्या था मच गया बवाल और खड़े हो गए मोदी समर्थक।
ये भी पढ़ें:- काशी के मठ-मंदिरों पर है तमिलों का भी प्रभाव
इस प्रकार के बयान की मैं कड़ी निंदा करता हूं, कांग्रेस का रास्ता महात्मा गांधी का रास्ता है। मामला कोर्ट में है, कोर्ट जो निर्णय लेगी वह सभी को मामला होगा। हमने शो कॉज नोटिस दिया है: कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के बयान पर कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ pic.twitter.com/1yLwYmnmBT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2022
कांग्रेस नेता खुद कर रहे इस बयान की नींदा
खुद कांग्रेस के पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट कर कांग्रेस नेता राजा पटेरिया के बयान की निंदा करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की है। इसके साथ-साथ कांग्रेस विधायक और दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने भी राजा पटेरिया को अपने बयान पर माफी मांगने के लिए कहा है। आपको बता दें कि, इससे पहले भी प्रधानमंत्री के लिए रावण, चौकीदार, चोर जैसे गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।