ताजा पोस्ट

जो कांग्रेसी विधायक असुरक्षित हैं, उनका भाजपा में स्वागत

ByNI Desk,
Share
जो कांग्रेसी विधायक असुरक्षित हैं, उनका भाजपा में स्वागत
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में जब कांग्रेस के 22 विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था और कमलनाथ सरकार गिर गई थी। तब से लेकर अभी तक तीन और विधायकों ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है और आगे भी कई और विधायकों के पार्टी छोड़ने की संभावना है। अब यह देखने वाली बात होगी कि 'ऑपरेशन कमल' समाप्त हो गया है या नहीं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के काफी विधायक पार्टी में घुटन और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और अगर वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है। पेश है बातचीत के कुछ प्रमुख अंश : प्रश्न: कांग्रेस को पछाड़कर भाजपा द्वारा मप्र में सरकार बनाने के बाद भी कांग्रेसी विधायकों का भाजपा में शामिल होने का क्रम क्यों जारी है? उत्तर: देखिए, कांग्रेस ने जनता का विश्वास खो दिया है। कांग्रेस के विधायक असुरक्षित हैं। वे एक भी वादा पूरा नहीं कर सके और अपने भविष्य (लोगों का सामना करने) के बारे में चिंतित थे। यह बस खुद को बचाने के लिए है। उन्हें भरोसा है कि भाजपा के साथ रहकर किए गए वादों को पूरा किया जा सकता है। उदाहरण के लिए बारा मेहरा से एक विधायक ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार ने सिंचाई परियोजना को पूरा करने में उनकी मदद की, जबकि उन्हें कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान यह मदद नहीं मिली।
इसे भी पढ़ें :- पायलट मामले में कांग्रेस काे मांगनी चाहिए माफी: विजयवर्गीय
प्रश्न: तो आप क्यों आश्वस्त हैं कि जो लोग कांग्रेस छोड़ने की प्रक्रिया में हैं और निकट भविष्य में कांग्रेस छोड़ सकते हैं, वे अन्य पार्टी के बजाए भाजपा को ही चुनेंगे? उत्तर: एक पार्टी के रूप में भाजपा कोई प्रयास नहीं कर रही है। लेकिन अगर कुछ विधायक खुद आते हैं, तो हम क्या कर सकते हैं? आपको उस उदाहरण को याद रखना चाहिए जब मुख्यमंत्री से बुरहानपुर जिले की नेपानगर की एक विधायक ने भाजपा में शामिल होने की बात कही। जब वह आईं तो उन्हें भाजपा में शामिल होने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा गया। लेकिन उन्होंने कहा कि वह भाजपा में शामिल होना चाहती हैं। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, जो सिद्धांतों पर चलती है। अगर कोई इसमें शामिल होने आता है, तो उसका स्वागत है। प्रश्न: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सरकार गिरने के बाद अपने आधिकारिक हैंडल से एक ट्वीट पोस्ट किया, जिसमें कहा गया कि इस ट्वीट को संभाल कर रखना कि 15 अगस्त को कमलनाथ मुख्यमंत्री के तौर पर ध्वजारोहण करेंगे। अब स्वतंत्रता दिवस के कुछ ही दिन शेष हैं, क्या अभी भी ऐसी कोई संभावना है? उत्तर: आप इसे खुद समझ सकते हैं। मैं कमलनाथ से 15 अगस्त पर उस ट्वीट के बारे में पूछूंगा। मैं उनका सम्मान करता हूं और वह बड़े नेता हैं। लेकिन शिवराज सिंह चौहान का जन संपर्क अभूतपूर्व है। सत्ता से बाहर होने पर भी मध्य प्रदेश के लोग शिवराज सिंह चौहान को उनके जन संपर्क के लिए अपना नेता मानते थे।
Published

और पढ़ें