नई दिल्ली। संजय कोठारी को नया मुख्य सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। पार्टी नेता अधीर रंजन चौधरी, जो चयन समिति के सदस्य भी हैं, ने नियुक्ति करने के लिए अपनाई गई प्रक्रियाओं पर सवाल उठाए हैं।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आज ट्वीट कर कहा, सीवीसी और सीआईसी की नियुक्ति बनी खुल जा सिम सिम की तर्ज पर। जेब से नाम निकालो, नियुक्ति करो और बस।
मोदी जी के नए इंडिया में पारदर्शिता, जवाबदेही, संवैधानिक प्रक्रिया और कानून के अनुपालन की कोई जगह नहीं बची है। शीर्ष न्यायिक संस्थाओं में मनमानी लोकतंत्र के लिए घातक है। सूत्रों का कहना है कि चयन समिति की एक बैठक के दौरान अधीर रंजन चौधरी ने इस पर आपत्ति जताई थी।
चौधरी ने कहा था कि एक चयन समिति का सदस्य एक ही समय में आवेदक नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा था कि राजीव कुमार, जो केंद्रीय वित्त सचिव और सर्च कमेटी के सदस्य हैं, एक आवेदक भी थे और उनके नाम को समिति द्वारा शॉर्टलिस्ट किया गया था। चौधरी ने प्रणाली में पारदर्शिता के लिए एक नई सर्च कमेटी की मांग की है। संजय कोठारी फिलहाल राष्ट्रपति के सचिव हैं। वह केंद्र के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में भी सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
कांग्रेस ने नए सीवीसी की नियुक्ति पर आपत्ति जताई
और पढ़ें
-
कोर्ट में केजरीवाल ने खुद दी दलील
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को राउज एवेन्यू की विशेष अदालत में अपनी दलीलें खुद दीं और अदालत...
-
केजरीवाल को सीएम से हटाने की याचिका खारिज
नई दिल्ली। एक तरफ राउज एवेन्यू का विशेष अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चार दिन के लिए...
-
छह सौ वकीलों ने चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी
नई दिल्ली। देश की शीर्ष न्यायपालिका में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। देश के कुछ जाने माने वकीलों के...
-
चिट्ठी के बहाने कांग्रेस पर मोदी का हमला
नई दिल्ली। देश के कुछ जाने माने वकीलों के साथ छह सौ वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई...