बदायूंं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में उच्चतम न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आज कांग्रेस पार्टी का कार्यालय खाली कराया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कांग्रेस पार्टी का 1935 से बदायूं नगर के मोहम्मद जोगीपुरा में कार्यालय था।
कार्यालय को उच्चतम न्यायालय के आदेश पर खाली कराया गया। कार्यालय को जिस समय खाली कराया उस समय कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल भरी केन लेकर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कार्यालय खाली कराने पर भावुक हो गए और फूट फूट कर रोने लगे।
वादी गिरीश जुनेजा का कहना है कि यह बिल्डिंग किराये पर ली गई थी। कई बार खाली करने को कहा गया लेकिन जबरन कब्जा किया गया था। उन्होंने बताया कि वे सिविल अदालत, उच्च न्यायालय, और उच्चतम न्यायालय में केस जीते हैं। न्यायालय के आदेश पर कब्जा दिलाया गया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह का कहना है कि यह कार्यालय वर्ष 1937 से संचालित था जिसको खाली कराया जा रहा है। इससे हमारे आत्मीय लगाव है। आज खाली हो रहा है।
बदायूं में खाली कराया गया कांग्रेस का कार्यालय
और पढ़ें
-
एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ा दी।...
-
कृति सेनन ने किया अपने डर का खुलासा
मुंबई। एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने खुलासा किया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है। कृति ने कहा...
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...