
लखनऊ | Congress Youth Manifesto: विधानासभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस ने देश के युवाओं को लुभाने के लिए यूथ मेनिफेस्टो जारी किया है। आज शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने युवाओं के लिए यह घोषणा पत्र जारी किया। जिसमें कहा गया है कि, कांग्रेस पार्टी युवाओं को रोजगार कैसे दिलाएंगे ये घोषणापत्र में लिखा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा का बजट कम किया है। हमारी सरकार आएगी तो ये बजट बढ़ाया जाएगा क्योंकि, अच्छी शिक्षा भविष्य निर्माण के लिए सबसे जरूरी है।
येे भी पढ़ें:- योगी सरकार की किसानों को बड़ी राहत, होगा 500 करोड़ रुपए का भुगतान
रोज़गार हम आपको कैसे और किस प्रकार से दिलाएंगे, यह सब हमने इस मेनिफेस्टो में लिखा है। इस मेनिफेस्टो को बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के युवाओं के साथ बात की है और जो उनके विचार है वह हमने इस मेनिफेस्टो में डाले हैं: कांग्रेस नेता राहुल गांधी https://t.co/kkLCrHRiN0 pic.twitter.com/gNNO0SvNR3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2022
इसमें लिखा है कैसे मिलेगा युवाओं को रोजगार
Congress Youth Manifesto: यूथ मेनिफेस्टो को जारी करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश और यूपी की समस्या से हिंदुस्तान का हर युवा वाकिफ है। उन्होंने कहा कि, 16 लाख युवाओं ने रोजगार खोया है। ऐसे में यूपी के युवाओं को नए विजन की जरूरत है। हम देश की लड़ाई लड़ रहे हैं और आप प्रदेश की लड़ाई लड़ रहे हैं। युवा देश का भविष्य है उसके लिए कांग्रेस के खोखले शब्द नहीं बल्कि एक रणनीति है। हम युवाओं को रोजगार कैसे दिलाएंगे वो सब इस घोषणापत्र में लिखा है। ये मेनिफेस्टो सिर्फ कांग्रेस की आवाज नहीं है, बल्कि हमने यूपी के युवाओं से बात करके उनके विचार को इसमें शामिल किया हैं।
ये भी पढ़ें:- Statue of Equality: हैदराबाद में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
इस मेनिफेस्टो को बनाने के लिए हमारे नेताओं, कार्यकर्ताओं ने हर ज़िले में युवाओं से बात कर उनकी बड़ी समस्याओं को समझा। उन्हीं में से निकले हुए मुद्दे भर्ती विधान में हैं। इसे भर्ती विधान इसलिए कहा है क्योंकि प्रदेश में बड़ी समस्या भर्ती की है: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा pic.twitter.com/VVP7GQ0wJn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2022
प्रियंका गांधी बोली- यूपी में सबसे बड़ी समस्या भर्ती है
कांग्रेस के यूथ मेनिफेस्टो को जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने भी युवाओं के लिए भर्ती को सबसे बड़ी समस्या बताया। उन्होंने कहा कि, यूपी में सबसे बड़ी समस्या भर्ती की है। यूपी में लोग त्रस्त हैं रोजगार नहीं मिलते हैं। हमारे कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के प्रत्येक जिले में जाकर युवाओं से चर्चा की है और उनकी समस्याओं को समझा है।
ये भी पढ़ें:- राजस्थान में मौसम ने ली करवट, घने कोहरे के आगोश में गुलाबी नगरी, आज से बारिश-ओेलावृष्टि का अलर्ट