जयपुर। राजस्थान में कांग्रेस ने आज किसानों के समर्थन में राजधानी जयपुर में तिरंगा यात्रा निकाली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (पीसीसी) से हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर डोटासरा, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास एवं सरकारी मुख्य सचेतक डा महेश जोशी सहित कई कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर पीसीसी से शहीद स्मारक तक तिरंगा यात्रा निकाली।
इस माैके डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ खड़ी थी और आगे भी वह हमेशा किसानों के साथ खड़ी मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी थी, तब केन्द्र सरकार को भूमि अधिगृहण बिल को वापस लेना पड़ा था और आज किसानों के आंदोलन के समय भी तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ भी किसानों के साथ खड़ी हैं और केन्द्र सरकार को अपने तीनों काले कानून वापस लेने चाहिए।
खाचरियावास ने कहा कि केन्द्र सरकार इन तीनों कृषि कानूनों का एक भी फायदा नहीं बता पा रही हैं जबकि लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस पर किसानों को भड़काने का आरोप लगा रही हैं। इससे पहले पीसीसी में राष्ट्रीय कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने पार्टी का ध्वज फहराया। कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
इस मौके पर डोटासरा ने कहा कि आज़ादी से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक कांग्रेस की भूमिका रही हैं और आज देश में जो माहौल बना हैं, पूरा देश कांग्रेस की तरफ देख रहा है। इस मौके जय जवान जय किसान नारे के साथ राज्य में प्रदेश कांग्रेस ने किसान संवाद कार्यक्रम की शुरूआत भी की।
राजस्थान में कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में निकाली तिरंगा यात्रा
और पढ़ें
-
दमोह के पूर्व और मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा में शामिल
भोपाल। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश में दल-बदल का सिलसिला जारी है। चुनावी मौसम में कांग्रेस (Congress) के नेता...
-
माफिया मुख्तार अंसारी की अस्पताल में मौत, सपा ने दुख जताया
बांदा। यूपी की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की गुरुवार देर रात मौत हो गई। जेल...
-
शेख शाहजहां पर अब ईडी कसेगा शिकंजा
कोलकाता। 5 जनवरी को संदेशखाली में ईडी (ED) और सीएपीएफ कर्मियों पर हमले के मास्टरमाइंड तृणमूल कांग्रेस से निलंबित शेख...
-
कोलिन्स ने मियामी में अलेक्जेंड्रोवा को हराया
फ्लोरिडा। अमेरिकी डेनिएल कोलिन्स (Danielle Collins) ने मियामी ओपन में गुरुवार रात 14वें नंबर की खिलाड़ी एकाटेरिना अलेक्जेंड्रोवा (Ekaterina Alexandrova)...