
नई दिल्ली | RPN Singh Join BJP: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस से नाता तोड़कर भाजपा से नाता जोड़ने वाले दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने आज मंगलवार को भाजपा का कमल खिला ही दिया। बीजेपी में शामिल होने के बाद आरपीएन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी से बेहद प्रभावित हूं। बता दें कि, इससे पहले भाजपा ने समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिहं यादव और अखिलेश यादव के परिवार में सेंध मारी थी।
ये भी पढ़ें:- डबल इंजन से उतर कर साइकिल में सवार हुए दो विधायक, अखिलेश यादव ने खुद थमाया सपा का झंडा…
RPN Singh Join BJP: कांग्रेस के टाॅप लीडर आपीएन सिंह ने आज दिल्ली में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या एवं दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, धर्मेंद्र प्रधान जैसे नेताओं के सानिध्य में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। चुनावों से पहले भाजपा की ये सेंध कांग्रेस के लिए बहुत ही घातक वार कहा जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- लोकसभा सांसद और पूर्व ओफनर गौतम गंभीर को हुआ कोरोना, खुद ट्वीट कर …
एक कार्यकर्ता के रुप में राष्ट्र निर्माण में जो भी कर पाऊंगा वो मैं करूंगा। मेरे परिवार से कोई भी राजनीति में नहीं है सिर्फ मैं राजनीति में हूं: भाजपा में शामिल होने के बाद आर. पी. एन. सिंह https://t.co/fjgt0gkVHC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2022
कांग्रेस अब पहले वाली पार्टी नहीं रही
आरपीएन सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि, मैं 32 सालों तक कांग्रेस पार्टी में रहा। पूरे लगन से मैन काम किया, लेकिन वो पार्टी अब पहले जैसे नहीं रही, जिसमें मैंने काम किया। इसी के साथ उन्होंने कहा कि, मैंने पीएम मोदी के राष्ट्रनिर्माण की सोच से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है और अगर देश को आगे बढ़ाना है तो मैं एक छोटे कार्यकर्ता की हैसियत से हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों को पूरा करने के लिए जो भी प्रयास होगा अवश्य करूंगा।
ये भी पढ़ें:- गणतंत्र दिवस परेड 2022: जानें कहां और कैसे देख सकते है ,लाइवस्ट्रीम और पंजीकरण का तरीका
चुनावों के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल था नाम
कांग्रेस के दिग्गज नेता आरपीएन सिंह के लिए सबसे ज्यादा चैंकाने वाली बात ये है कि, इनका नाम कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल था, लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि इन्होंने भाजपा में जाने का फैसला कर लिया। खैर जो भी हो, भाजपा ने तो सेंध मार ही ली।