ताजा पोस्ट

कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार

ByNI Desk,
Share
कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की अब तक की तीन लहर में सबसे ज्यादा प्रभावित देश के दो महानगरों- मुंबई और दिल्ली में कोरोना फिर तेजी से फैल रहा है। मुंबई के बाद दिल्ली में भी कोरोना के नए केसेज में अचानक बड़ा इजाफा हुआ है। शनिवार को दिल्ली में आठ सौ के करीब नए केस मिले हैं, जो एक दिन पहले शुक्रवार के मुकाबले 20 फीसदी ज्यादा है। उधर मुंबई में शनिवार को 1,745 नए केस मिले। शनिवार को सुबह अपडेट किए गए सरकारी आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश भर में 8,329 नए केस मिले। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 8,329 नए मामले मिले हैं और 10 लोगों की मौत हुई है। इसमें पांच मौतें अकेले केरल से हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 103 दिन के बाद देश में 24 घंटे में इतने ज्यादा मामले मिले हैं। बहरहाल, राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में 24 घंट में 795 मामले सामने आए और किसी की मौत नहीं हुई। दिल्‍ली में संक्रमण दर में भी बड़ा इजाफा हुआ है। दिल्‍ली में संक्रमण दर 4.11 फीसदी दर्ज की गई है। महाराष्‍ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,922 नए मामले सामने आए हैं। देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में शनिवार को कोरोना के 1,745 नए मामले सामने आए, जबकि एक व्‍यक्ति की मौत हो गई। कई महीनों के बाद मुंबई में एक्टिव केस बढ़ कर 10,047 हो गए हैं। पूरे देश में भी एक्टिव केसेज की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को 8,329 नए केस मिले, जबकि 42 सौ मरीज ठीक हुए। इस तरह एक दिन में 42 सौ के करीब एक्टिव केस बढ़े। देश में एक्टिव केसेज की संख्या 40 हजार के करीब पहुंच गई है। कोरोना के नए केस के मामले में महाराष्ट्र दूसरे दिन भी सबस ऊपर रहा। केरल में भी रोजाना दो हजार के करीब नए संक्रमित मिल रहे। शनिवार को सुबह अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक केरल में 24 घंटे में 24 सौ कुछ ज्यादा मरीज मिले और 13 सौ मरीज इलाज से ठीक हुए। केरल में संक्रमण की दर 13 फीसदी से ज्यादा हो गई है। उधर कर्नाटक में केसेज बढ़ने के बाद सरकार ने राज्य में मास्क जरूरी कर दिया है।
Tags :
Published

और पढ़ें