नई दिल्ली। कोरोना वायरस की स्थित काबू में आने और 81 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने के बाद अब भारत सरकार एक बार फिर वैक्सीन का निर्यात शुरू करने जा रही है। अगले महीने से भारत वैक्सीन मैत्री योजना के तहत दुनिया के दूसरे देशों को वैक्सीन भेजेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि वैक्सीन मैत्री के तहत अक्टूबर से फिर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत कोवैक्स प्रोग्राम के तहत टीके सप्लाई कर वसुधैव कुटुंबकम के ध्येय को पूरा करेगा। इससे दुनिया को कोरोना के खिलाफ मिलकर लड़ने में मदद मिलेगी। corona crisis vaccine exports
corona crisis vaccine exports
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगले महीने यानी अक्टूबर में देश को वैक्सीन के 30 करोड़ डोज मिलेंगे। इसके साथ ही भारत के पास अगले 90 दिनों में एक सौ करोड़ टीकों का स्टॉक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक रहा तो अक्टूबर-नवंबर में भारत कोवैक्स योजना के तहत आने वाले देशों को वैक्सीन मैत्री के तहत टीके सप्लाई करने की स्थिति में होगा। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ देश की जरूरतें पूरी करने के बाद ही किया जाएगा।
Read also महंत नरेंद्र गिरि की ‘खुदकुशी’ से मौत
corona crisis vaccine exports
मांडविया ने कहा- हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता अपने नागरिकों को वैक्सीनेट करने की है। उसके बाद ही देश के बाहर वैक्सीन सप्लाई करने के बारे में सोचा जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि देश भर में वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ी है। इसे और तेज किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर पर देश भर में ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई। देश में अब तक 81 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं। पिछले 10 करोड़ डोज सिर्फ 11 दिन में लगाए गए हैं।
वैक्सीन का निर्यात फिर शुरू होगा
और पढ़ें
-
बिहार के पूर्व मंत्री रघुनाथ गुप्ता का नोएडा में निधन
नोएडा। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व एमएलसी रघुनाथ गुप्ता (Raghunath Gupta) का उनके नोएडा स्थित आवास पर निधन...
-
यूपी के नए प्रमुख सचिव गृह बने दीपक कुमार
लखनऊ। चुनाव आयोग के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद (Sanjay Prasad) को हटाने के आदेश के बाद गृह विभाग की...
-
पशुपति पारस का स्वागत करने को तैयार राजद
पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख पशुपति पारस (Pashupati Paras) के केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा देने...
-
हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट हुआ एल्विश यादव
नोएडा। यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को लुक्सर जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट कर दिया गया है। जानकारी...