नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण में तेजी से कमी आने की खबरों के बीच मरने वालों की संख्या चिंता का कारण बनी हुई है। सोमवार को देश में कोरोना वायरस का संक्रमण से मरने वालों की संख्या साढ़े तीन लाख का आंकड़ा पार कर गई। मरने वालों की संख्या के लिहाज से भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है लेकिन ब्राजील और भारत के बीच तेजी से अंतर कम हो रहा है। भारत में सोमवार को आंकड़ा तीन लाख 51 हजार के करीब पहुंच गई, जबकि ब्राजील में यह संख्या तीन लाख 73 हजार है। सबसे ज्यादा छह लाख 12 हजार लोगों की मौत अमेरिका में हुई है।
भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि दो महीने से ज्यादा समय के बाद देश में 24 घंटे में मिली संक्रमितों की संख्या एक लाख के करीब आ गई है। भारत में सात अप्रैल को पहली बार 24 घंटे के अंदर एक लाख से ज्यादा केस मिले थे और सात मई को यह संख्या चार लाख 14 हजार के पीक पर पहुंच गई थी। लेकिन पीक पर पहुंचने के एक महीने के अंदर संक्रमितों की रोजाना मिलने वाली संख्या एक लाख तक आ गई। इसमें भी 82 फीसदी केस अब सिर्फ सात राज्यों- महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा में मिल रहे हैं। बाकी राज्यों में संक्रमण में काफी कमी आ गई है।
बहरहाल, सोमवार को खबर लिखे जाने तक देश में 77 हजार के करीब केसेज आए थे। देर रात तक छत्तीसगढ़, गुजरात, बिहार, झारखंड, हरियाणा, पंजाब और असम सहित कई राज्यों के आंकड़े अपडेट नहीं हुए थे। इनके आंकड़े आने के बाद भी संक्रमितों की संख्या में और इजाफा होगा। खबर लिखे जाने तक पूरे देश में 1,402 लोगों के मरने की खबर आई थी। सोमवार को देश के के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 694 नए मामले आए और 81 लोगों की मौत हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 घंटे में 231 संक्रमित मिले और 36 लोगों की मौत हुई।
राजस्थान में सोमवार को 629 नए मामले आए और 31 लोगों की मौत हुई। पश्चिम बंगाल में 5,887 नए केसेज मिले और 103 लोगों की मौत हुई। ओड़िशा में 6,118 नए संक्रमित मिले और 41 लोगों की मौत हुई। जम्मू कश्मीर में 977 नए मरीज मिले और 16 लोगों की संक्रमण से मौत हुई। देश के दूसरे सबसे अधिक संक्रमित राज्य कर्नाटक में सोमवार को 11,958 नए केसेज मिले और 340 लोगों की मौत हुई। तमिलनाडु में 19,448 मामले आए और 351 लोगों की मौत हुई। केरल में 9,313 नए मामले आए और 211 लोगों की मौत हुई और आंध्र प्रदेश में 4,872 नए संक्रमित मिले और 86 लोगों की मौत हुई।
Corona: साढ़े तीन लाख से ज्यादा मौतें, ब्राजील और भारत के बीच तेजी से अंतर कम हो रहा
और पढ़ें
-
बिहार के पूर्व मंत्री रघुनाथ गुप्ता का नोएडा में निधन
नोएडा। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व एमएलसी रघुनाथ गुप्ता (Raghunath Gupta) का उनके नोएडा स्थित आवास पर निधन...
-
यूपी के नए प्रमुख सचिव गृह बने दीपक कुमार
लखनऊ। चुनाव आयोग के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद (Sanjay Prasad) को हटाने के आदेश के बाद गृह विभाग की...
-
पशुपति पारस का स्वागत करने को तैयार राजद
पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख पशुपति पारस (Pashupati Paras) के केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा देने...
-
हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट हुआ एल्विश यादव
नोएडा। यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) को लुक्सर जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट कर दिया गया है। जानकारी...