ताजा पोस्ट

Corona Positive news : सोनु सूद ने कोरोना मरीजों को दी जिंदगी की ऑक्सीजन..बचाई 22 जिंदगी

Share
Corona Positive news : सोनु सूद ने कोरोना मरीजों को दी जिंदगी की ऑक्सीजन..बचाई 22 जिंदगी
कोरोना महामारी के केस में तेजी से हर दिन मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। इसके आंकड़ों को देखकर हर कोई हैरान है। देश में इस वक्त मरीज अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं।  लोग लगातार मदद के लिए आगे आ रहे है। वहीं सोनु सूद अभी तक मदद से पीछे नहीं हटे है। बीते साल लगे लॉकडाउन के वक्त से ही बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लोगों की मदद कर रहे हैं। वो प्रवासी मजदूरों को घर छोड़ने से लेकर उनकी तमाम मुश्किलों में उनका साथ देते नजर आए। वहीं इस बार भी सोनू का ये प्रयास रुका नहीं। वह लगातार लोगों की मदद में जुटे हुए हैं। मंगलवार को सोनू सूद की वजह से 22 कोरोना मरीजों की जान बच गई। बता दें कि आधी रात को सोनू सूद को एक फोन आया फोन पर बताया गया कि अस्पताल की हालत काफी खराब है लोगों की जान बचाने के लिए मदद की जरूरत है। जिसके बाद 15 ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गई। इसे भी पढ़ें Corona Update: अगर नहीं लगा लॉकडाउन तो कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार रहें- एम्स निदेशक

किसी की जान बचाना एक बड़ी उपलब्धि- सोनु सूद

बता दें कि सोनू सूद की टीम से जब बेंगलूरु के एआरके अस्पताल ने मदद की गुहार लगाई, तो टीम ने ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की। रिपोर्ट की माने को मंगलवार को सोनू सूद के चैरिटी फाउंडेशन को इंस्पेक्टर एमआर सत्यनारायण ने फोन किया। बताया गया था कि अस्पताल की हालत बुरी है ऑक्सीजन की कमी से दो मरीजों की जान जा चुकी है। इसपर सोनू सूद करते हैं कि हमारी टीम देशवासियों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार है। किसी की जान बचाना एक बड़ी उपलब्धि है।  उन्होंने आगे कहा कि हमें जैसे ही इस बात की कन्फर्मेशन हुई हमने कुछ ही मिनटों में ऑक्सीजन की व्यवस्था करनी शुरू कर दी। पूरी टीम ने पूरी रात बिना कुछ सोचे अस्पताल को ऑक्सीजन सिलेंडर दिलवाने में मदद की। अगर इस बीच जरा भी देरी होती तो कई लोग अपने परिवार और करीबी को खो देते। सोनु सूद की इस मदद से 22 कोरोना मरीजों की जान बचाई गई। सोनु सूद की पुरी टीम ने 15 ऑक्सीजन सिंलेंडर की व्यव्स्था की। हाल ही में सोनु कोरोना संक्रमित हो गये थे। लेकिन अब वे बिल्कुल ठीक है।

अपने काम से जीता लोगों का दिल

बता दें कि सोनू सूद लोगों की पढ़ाई, इलाज, काम काज, नौकरी हर चीज में मदद करते हुए नजर आते हैं। सोनू सूद की मदद के कारण कहीं गांव में उनकी मूर्ति बनाई गई तो कहीं उनकी पूजा भी की जाती है। उन्होंने अपने काम से लोगों का खूब दिल जीता है। लॉकडाउन के दौरान भी सोनू सूद ने लोगों की खूब मदद की थी। यहां तक कि उन्होंने विदेशों में फंसे छात्रों को भी प्लेन के जरिए भारत वापस बुलाया था। सोनु सूद कहते है कि जरूरतमंदो की मदद करना किसी ब्लॉकबल्सटर फिल्म करने से भी बड़ा है। सोनु सूद ने मदद की शुरुआत पिछले लॉकडाउन में मजदूरों की मदद करके की थी। इके बाद से सोनु गरीबों औप जरूरतमंदो के मसीहा बन गए।  वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने फिल्म 'किसान' साइन की है. इसके अलावा वो जल्द ही 'पृथ्वीराज' में भी नजर आएंगे।
Published

और पढ़ें