समाचार मुख्य

Corona Update: एक्टिव केस 10 लाख से नीचे, मई में लहर के समय 35 लाख से ऊपर थी

ByNI Desk,
Share
Corona Update: एक्टिव केस 10 लाख से नीचे, मई में लहर के समय 35 लाख से ऊपर थी
नई दिल्ली। दो महीने से ज्यादा समय के बाद रविवार को देश में एक्टिव केसेज की संख्या 10 लाख से नीचे आ गई है। इससे पहले आठ अप्रैल को एक्टिव केसेज की संख्या 10 लाख से ऊपर गई थी। उसके बाद बढ़ते बढ़ते यह मई में कोरोना की दूसरी लहर के समय 35 लाख से ऊपर पहुंच गई थी। लेकिन सात मई को पीक पर पहुंचने के बाद लगातार संक्रमितों की संख्या कम हो रही है और इसके साथ ही एक्टिव केसेज की संख्या भी घटने लगी। रविवार को खबर लिखे जाने तक देश में एक्टिव केसेज की संख्या 10 लाख से कम होकर नौ लाख 97 हजार पर आ गई थी। ( corona case ) also read: महाराष्ट्र में अलग लड़ेंगे कांग्रेस और शिव सेना! पिछले एक हफ्ते से हर दिन मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख से नीचे है और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक लाख से ऊपर है। रिकवरी रेट बढ़ कर 94 फीसदी से ऊपर पहुंच गया है। हर दिन मिलने वाले संक्रमितों के मुकाबले 45 से 55 हजार ज्यादा लोग ठीक हो रहे हैं। रविवार को लगातार सातवें दिन संक्रमण की दर पांच फीसदी से नीचे रहे और रिकवरी की दर 94 फीसदी या उससे ऊपर रही। हालांकि संक्रमण से मरने वालों की संख्या में उस अनुपात में कमी नहीं आ रही है। शनिवार को कुल 84 हजार से कुछ ज्यादा केस आए, लेकिन 33 सौ से ज्यादा लोगों की मौत हुई। बहरहाल, रविवार को खबर लिखे जाने तक देश में 66 हजार के करीब केसेज आए थे। देर रात तक छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, हरियाणा, पंजाब और असम सहित कई राज्यों के आंकड़े अपडेट नहीं हुए थे। इनके आंकड़े आने के बाद भी संक्रमितों की संख्या में और इजाफा होगा। खबर लिखे जाने तक पूरे देश में करीब 14 सौ लोगों के मरने की खबर आई थी। देश में सर्वाधिक संक्रमित महाराष्ट्र में रविवार को 10,442 नए केसेज मिले और 483 लोगों की मौत हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 घंटे में 255 संक्रमित मिले और 23 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में रविवार को संक्रमण की दर 0.35 हो गई है। राजस्थान में रविवार को 308 नए मामले आए और सात लोगों की मौत हुई। उत्तर प्रदेश में 452 नए केसेज मिले और 51 लोगों की मौत हुई। पश्चिम बंगाल में 3,984 नए केसेज मिले और 84 लोगों की मौत हुई। ओड़िशा में 4,469 नए संक्रमित मिले और 45 लोगों की मौत हुई। जम्मू कश्मीर में 774 नए मरीज मिले और 12 लोगों की संक्रमण से मौत हुई। देश के दूसरे केरल में रविवार को 11,584 नए केसेज मिले और 206 लोगों की मौत हुई। तमिलनाडु में 14,016 मामले आए और 267 लोगों की मौत हुई। आंध्र प्रदेश में 6,770 नए संक्रमित मिले और 58 लोगों की मौत हुई। ( corona case )
Published

और पढ़ें