नई दिल्ली। दो दिन तक कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी के बाद शनिवार को 24 घंटे में मिले केसेज में कमी आई। एक बार फिर 24 घंटे में मिले संक्रमितों की संख्या 30 हजार से नीचे आ गई। केरल में संक्रमितों की संख्या में कमी की वजह से यह गिरावट हुई है। इसके साथ ही एक्टिव केसेज में भी कमी आई है। गौरतलब है कि एक हफ्ते तक कोरोना के मामले काबू में रहने के बाद केरल में गुरुवार और शुक्रवार को संख्या में बढ़ोतरी हुई थी। शनिवार को फिर केरल में संक्रमितों की संख्या 20 हजार से नीचे आ गई। महाराष्ट्र में लगातार चौथे दिन संक्रमितों की संख्या चार हजार से नीचे रहे। ज्यादा आबादी वाले उत्तर भारत के राज्यों में संक्रमितों की संख्या में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। corona update cases
Read also आखिरकार गई कैप्टेन की कुर्सी
बहरहाल, शनिवार को खबर लिखे जाने तक देश में 28,794 नए मरीज मिले थे, जबकि 275 लोगों की मौत हुई थी। खबर लिखे जाने तक कुछ राज्यों के आंकड़े अपडेट नहीं हुए थे। देश में सर्वाधिक नए केस वाले राज्य केरल में शनिवार को 19,325 नए मरीज मिले और 143 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र में 3,391 नए मरीज मिले और 80 मरीजों की मौत हुई। कर्नाटक में 889 नए केस मिले और 14 लोगों की मौत हुई। आंध्र प्रदेश में शनिवार को 1,174 नए केस मिले और नौ लोगों की मौत हुई। तमिलनाडु में 1,653 नए मरीज मिले और 22 मरीजों की मौत हुई।
ओड़िशा में शनिवार को 695 नए मरीज मिले और छह मरीजों की मौत हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को 41 नए मरीज मिले और दो दिन के बाद एक बार फिर 24 घंटे में किसी मरीज की मौत नहीं हुई। शनिवार को राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित उत्तर भारत के सभी राज्यों में संक्रमितों की संख्या नगण्य रही।
दो दिन बाद कम हुए केस
और पढ़ें
-
बिहार में भाजपा 17 और जदयू 16 सीटों पर लड़ेगी
नई दिल्ली। बिहार में एनडीए की सहयोगी पार्टियों में सीट बंटवारे का फैसला हो गया है। तमाम अटकलों से उलट...
-
आजम खान को सात साल की सजा
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापकों में से एक और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की मुश्किलें और...
-
सत्येंद्र जैन की जमानत रद्द, तिहाड़ पहुंचे
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की...
-
बॉन्ड्स के नंबर 21 मार्च तक दें
नई दिल्ली। पिछले 10 दिन में सुप्रीम कोर्ट ने तीसरी बार भारतीय स्टेट बैंक को कड़ी फटकार लगाई है। सर्वोच्च...