ताजा पोस्ट

दो लाख से कम हुए एक्टिव केस

ByNI Desk,
Share
दो लाख से कम हुए एक्टिव केस
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में गुरुवार को कमी आई। आमतौर पर सप्ताहांत में संक्रमितों की संख्या में कमी आती है। लेकिन इस बार गुरुवार को सप्ताह के मध्य में संक्रमितों की संख्या कम हुई। बुधवार को मुकाबले गुरुवार को नए संक्रमितों की संख्या दो हजार रही। महाराष्ट्र और केरल दोनों राज्यों में संक्रमितों की संख्या घटने से देश भर का आंकड़ा कम हुआ। दो दिन के बाद केरल में 24 घंटे में मिले संक्रमितों की संख्या 10 हजार से नीचे आ गई। महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या स्थिर रही। वहां नए संक्रमितों और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगभग बराबर रही। Corona update corona cases Corona update corona cases

Read also फिर बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम

केरल में संक्रमितों की संख्या में कमी आने और नए संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा होने की वजह से एक्टिव केसेज की संख्या दो लाख से नीचे आ गई। करीब 215 दिन के बाद एक्टिव केसेज की संख्या दो लाख से नीचे आई है। केरल में एक्टिव केसेज की संख्या 95 लाख तक आ गई है। केरल में संक्रमितों की संख्या कम हो रही फिर भी संक्रमण की दर बहुत ऊंची बनी हुई है। Corona update corona cases

Read also वाजपेयी की वीडियो से वरुण का वार

बहरहाल, गुरुवार को खबर लिखे जाने तक देश में 16,660 नए मरीज मिले थे और 196 लोगों की मौत हुई थी। खबर लिखे जाने तक कुछ राज्यों के आंकड़े अपडेट नहीं हुए थे। देश में सर्वाधिक नए केस वाले राज्य केरल में गुरुवार को 9,246 नए मरीज मिले और 96 लोगों की मौत हुई। राज्य में इलाज से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 10,952 रही, जिसकी वजह से एक्टिव केसेज में थोड़ी कमी हुई। महाराष्ट्र में 2,384 नए मरीज मिले और 35 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई।

Punjab कांग्रेस में चल रहे घमासान का अंत! पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे सिद्धू, नहीं छोड़ेंगे पद

आंध्र प्रदेश में गुरुवार को 540 नए संक्रमित मिले और 10 लोगों की मौत हुई। कर्नाटक में गुरुवार को 310 नए संक्रमित मिले और छह मरीजों की मौत हुई। तमिलनाडु में 1,259 नए मरीज मिले और 20 लोगों की मौत हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 28 नए केस मिले और गुरुवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। पश्चिम बंगाल में गुरुवार को 530 नए मरीज मिले और 10 लोगों की मौत हुई। राजस्थान में आठ और गुजरात 34 नए मरीज मिले और दोनों राज्यों में किसी मरीज की संक्रमण से मौत नहीं हुई।
Published

और पढ़ें