नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में सोमवार को बड़ी गिरावट हुई। कई दिन तक लगातार 20 हजार से ऊपर केसेज मिलने के बाद सोमवार को 24 घंटे में मिले केसेज की संख्या 20 हजार से नीचे रही। पूरे देश में 16 हजार से कुछ ज्यादा केस मिले। हालांकि मरने वालों की संख्या ढाई सौ से ऊपर रही। वैसे सोमवार को आमतौर पर संक्रमितों की संख्या कम होती है क्योंकि रविवार को कम टैस्ट सैंपल भेजे जाते हैं। इसके बावजूद इस बार सोमवार की गिरावट पहले से ज्यादा रही। केरल में नौ हजार से कम केस मिले और कर्नाटक व आंध्र प्रदेश में भी केसेज कम मिले। corona update corona cases
सोमवार को एक्टिव केसेज में बहुत बड़ी गिरावट आई। दो सौ दिन के बाद एक्टिव केसेज की संख्या इतनी कम हुई है। सोमवार को खबर लिखे जाने तक एक्टिव मरीजों की संख्या दो लाख 46 हजार के करीब थी। अकेले केरल में सोमवार को एक्टिव केसेज में आठ हजार से ज्यादा की गिरावट हुई। सोमवार को मरने वालों की संख्या ढाई सौ से ऊपर रही और पूरे देश में मरने वालों की संख्या साढ़े चार लाख के करीब पहुंच गई है।
corona update corona cases
Read also विरोध के अधिकार पर विचार करेगी अदालत
बहरहाल, सोमवार को खबर लिखे जाने तक देश में 16,613 नए मरीज मिले थे और 251 लोगों की मौत हुई थी। खबर लिखे जाने तक कुछ राज्यों के आंकड़े अपडेट नहीं हुए थे। देश में सर्वाधिक नए केस वाले राज्य केरल में सोमवार को 8,850 नए मरीज मिले और 149 लोगों की मौत हुई। राज्य में इलाज से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 17,007 रही, जिसकी वजह से एक्टिव केसेज में अच्छी खासी कमी आई। महाराष्ट्र में 3,165 नए मरीज मिले और 27 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई।
आंध्र प्रदेश में सोमवार को 429 नए केस मिले और चार लोगों की मौत हुई। कर्नाटक में 397 नए संक्रमित मिले और 13 लोगों की मौत हुई। तमिलनाडु में 1,467 नए केसेज मिले और 13 लोगों की मौत हुई। ओड़िशा में सोमवार को 407 नए मरीज मिले और छह मरीजों की मौत हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 34 नए मरीज मिले और संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। उत्तर प्रदेश में महज 16 नए केसेज मिले और एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 32 नए केसेज मिले और किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई।