नई दिल्ली। भारत में वैसे तो संक्रमितों की संख्या और संक्रमण से मरने वालों की संख्या में कमी आ रही है फिर भी देश में मरने वालों की संख्या साढ़े चार लाख का आंकड़ा पार कर गई है। शुक्रवार को खबर लिखे जाने तक देश में चार लाख 50 हजार 397 लोगों की मौत हो चुकी थी। पूरी दुनिया में संक्रमण से होने वाली मौतों में भारत तीसरे स्थान पर है। अमेरिका में सबसे ज्यादा सात लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। दूसरे स्थान पर ब्राजील है, जहां छह लाख लोगों की मौत हुई है। जहां तक संक्रमितों की संख्या का सवाल है तो अमेरिका के बाद भारत दूसरे स्थान पर है। corona update corona death
Read also दिल्ली में पेट्रोल दाम 103 पार
भारत में संक्रमण से मरने वालों की औसत संख्या इस समय तीन सौ से कम है लेकिन दूसरी लहर के पीक पर रहते यानी अप्रैल-मई में भारत में हर दिन मरने वालों की संख्या चार हजार से ऊपर पहुंच गई थी। भारत में सबसे ज्यादा एक लाख 39 हजार से ज्यादा लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इस तरह 30 फीसदी के करीब मौतें अकेले महाराष्ट्र में हुई हैं। उसके बाद 38 हजार के करीब लोगों की मौत कर्नाटक में हुई है। तमिलनाडु में 35 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।
Read also आरबीआई ने ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया
बहरहाल, शुक्रवार को खबर लिखे जाने तक देश में 19,395 नए मरीज मिले थे और 237 लोगों की मौत हुई थी। खबर लिखे जाने तक कुछ राज्यों के आंकड़े अपडेट नहीं हुए थे। देश में सर्वाधिक नए केस वाले राज्य केरल में शुक्रवार को 10,944 नए मरीज मिले और 120 लोगों की मौत हुई। राज्य में इलाज से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 12,922 रही, जिसकी वजह से एक्टिव केसेज में तीन हजार से ज्यादा की कमी आई। महाराष्ट्र में 2,620 नए मरीज मिले और 59 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई।
Read also UP Lakhimpur Kheri Violence: आशीष खिलाफ साक्ष्य नहीं आया
आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को 693 नए संक्रमित मिले और छह लोगों की मौत हुई। तमिलनाडु में 1,359 नए मरीज मिले और 20 लोगों की मौत हुई। कर्नाटक में शुक्रवार को 397 नए संक्रमित मिले और पांच मरीजों की मौत हुई। पश्चिम बंगाल में 784 नए मरीज मिले और छह लोगों की मौत हुई। ओड़िशा में 524 संक्रमित मिले और चार लोगों की मौत हुई। राजधानी दिल्ली में 39 नए केस मिले और शुक्रवार को भी किसी मरीज की मौत नहीं हुई।