नई दिल्ली। रविवार को पूरे देश में संक्रमितों की संख्या स्थिर रही। पूरे देश में 24 घंटे में मिले नए मरीजों की संख्या 20 हजार के करीब स्थिर रही। हालांकि संक्रमण से होने वाली मौतों में बड़ी गिरावट आई। केरल में एक सौ से कम लोगों की मौत हुई और महाराष्ट्र में भी यह संख्या काफी कम रही। इस वजह से पूरे देश में रविवार को 24 घंटे में संक्रमण से मरने वालों की संख्या दो सौ से कम रही। जहां तक संक्रमितों की संख्या का सवाल है तो वह 20 हजार से कम रही, लेकिन केरल में शनिवार के मुकाबले संख्या बढ़ गई। रविवार को केरल में संक्रमितों की संख्या 10 हजार से ऊपर पहुंच गई। पूरे देश में एक्टिव केसेज की संख्या भी सवा दो लाख के करीब स्थिर रही। corona update corona virus
Read also किसानों के पक्ष में महाराष्ट्र सरकार का बंद
बहरहाल, रविवार को खबर लिखे जाने तक देश में 17,347 नए मरीज मिले थे और 166 लोगों की मौत हुई थी। खबर लिखे जाने तक कुछ राज्यों के आंकड़े अपडेट नहीं हुए थे। देश में सर्वाधिक नए केस वाले राज्य केरल में रविवार को 10,691 नए मरीज मिले और 85 लोगों की मौत हुई। राज्य में इलाज से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 12,655 रही, जिसकी वजह से एक्टिव केसेज में दो हजार की कमी आई। महाराष्ट्र में 2,294 नए मरीज मिले और 28 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई।
Read also कोरोना से जंग में जीत की ओर भारत, लगाई गई 95 करोड़ वैक्सीन डोज, तय समय से पहले ही पार होगा 100 करोड़ का आंकड़ा
आंध्र प्रदेश में रविवार को 624 नए संक्रमित मिले और चार लोगों की मौत हुई। कर्नाटक में शनिवार को 406 नए संक्रमित मिले और 10 मरीजों की मौत हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 29 नए केस मिले और रविवार को एक मरीज की मौत हुई। राजस्थान में चार और हरियाणा में सिर्फ नौ नए मरीज मिले और इन दोनों राज्यों में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई।