नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में शुक्रवार को कमी आई। लगातार दो दिन से 30 हजार से ऊपर रह रही संक्रमितों की संख्या 30 हजार से नीचे आ गई है। केरल में शुक्रवार को 24 घंटे में मिले संक्रमितों की संख्या में गिरावट हुई, जिसकी वजह से देश में भी कुल संक्रमितों की संख्या में कमी दिखी। इसके साथ ही संक्रमण से मरने वालों की संख्या में भी कमी आई। हालांकि एक्टिव केसेज में ज्यादा कमी नहीं हुई और यह दो लाख 90 हजार से ऊपर बनी रही। corona update infected cases
Read also बीएसई सूचकांक 60 हजार से ऊपर पहुंचा
corona update infected cases
शुक्रवार को खबर लिखे जाने तक देश में 28 हजार के करीब नए मरीज मिले थे और सवा दौ से करीब लोगों की मौत हुई थी। खबर लिखे जाने तक कुछ राज्यों के आंकड़े अपडेट नहीं हुए थे। देश में सर्वाधिक नए केस वाले राज्य केरल में शुक्रवार को 17,983 नए मरीज मिले और 127 लोगों की मौत हुई। हालांकि राज्य में इलाज से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 15 हजार ही रही, जिसकी वजह से एक्टिव केसेज में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। आंध्र प्रदेश में गुरुवार को 1,246 नए केस मिले और 10 लोगों की मौत हुई। कर्नाटक में शुक्रवार को 789 नए संक्रमित मिले और 23 लोगों की मौत हुई।
Read also पंजाब में मंत्रियों के नाम पर माथाचप्पी
ओड़िशा में शुक्रवार को 539 नए मरीज मिले और छह मरीजों की मौत हुई। पश्चिम बंगाल में 744 नए केस मिले और 13 लोगों की मौत हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 नए मरीज मिले और लगातार सातवें दिन किसी मरीज की मौत नहीं हुई। एक्टिव केसेज की संख्या भी चार सौ से कम हो गई है। शुक्रवार को भी उत्तर भारत की बड़ी आबादी वाले राज्यों में संक्रमितों की संख्या मामूली रही।
कम हुई संक्रमितों की संख्या
और पढ़ें
-
आलिया भट्ट ने होप गाला इवेंट किया होस्ट
मुंबई। एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने लंदन में चल रहे चैरिटी इवेंट होप गाला को होस्ट किया। उन्होंने इस...
-
अमेरिकी सेना ने कहा, हौथी के चार ड्रोनों को मार गिराया
सना। अमेरिकी सेना (US Military) ने यमन में हौथी समूह द्वारा लॉन्च किए गए चार ड्रोनों (Drone) को मार गिराया...
-
तापसी पन्नू ने पैंट-कोट के साथ फ्यूजन स्टाइल में पहनी साड़ी
मुंबई। मशहूर एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) को साड़ी पहनना काफी पसंद है। इस कड़ी में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर...
-
भूपेश बघेल ने कांग्रेस को प्राइवेट लिमिटेड बना दिया है: सुरेंद्र दाऊ
राजनांदगांव। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र दाऊ (Surendra Dau) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) को फिर...