Corona update active cases नई दिल्ली। बीता हफ्ता कोरोना केसेज के मामले में भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। इस हफ्ते में तीन दिन एक्टिव केसेज में बढ़ोतरी हुई। जुलाई के महीने में 23 तारीख तक कुल पांच बार एक्टिव केसेज में बढ़ोतरी हुई, जिसमें से अकेले पिछले हफ्ते तीन दिन केसेज बढ़े। 20 और 21 जुलाई को लगातार दो दिन एक्टिव केसेज में बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद एक्टिव केसेज की संख्या दोबारा चार लाख से ऊपर पहुंच गई। इसके बाद 23 जुलाई को भी एक्टिव केसेज में बढ़ोतरी हुई। शनिवार को खबर लिखे जाने तक ठीक होने वाले मरीजों के मुकाबले नए केसेज संख्या ज्यादा थी। यही वजह है कि शनिवार को भी एक्टिव केसेज की संख्या चार लाख से ऊपर बनी रही।
Read also कश्मीर में फर्जी गन लाइसेंस में छापेमारी
देश में इस समय नौ राज्य ऐसे हैं, जहां एक्टिव केसेज की संख्या 10 हजार से ऊपर है। केरल में एक्टिव केसेज की संख्या एक लाख 35 हजार पहुंच गई है। केरल में शनिवार को भी एक्टिव केसेज में करीब तीन हजार की बढ़ोतरी हुई। सबसे हैरान करने वाला मणिपुर का मामला है। बेहद कम आबादी वाले मणिपुर में 10,251 एक्टिव केस हैं। असम पूर्वोत्तर का दूसरा राज्य है, जहां एक्टिव केसेज की संख्या 10 हजार से ऊपर है। राज्य में 14,595 एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र में एक्टिव केसेज की संख्या एक लाख से नीचे बनी हुई है, जबकि दक्षिण के तीन राज्यों- तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, और कर्नाटक में एक्टिव केसेज की संख्या 22 से 25 हजार के बीच है।
Read also बसपा बनवाएगी राम मंदिर, बसपा के मंच से जय श्रीराम के नारे भी लगे
corona update active cases
बहरहाल, शनिवार को खबर लिखे जाने तक देश में 38 हजार के करीब नए केसेज आए थे और 479 लोगों की मौत हुई थी। देश के सर्वाधिक संक्रमित राज्य महाराष्ट्र में शनिवार को 6,269 नए केस आए और 224 लोगों की मौत हुई। दूसरे सबसे अधिक संक्रमित राज्य केरल में 18,531 नए संक्रमित मिले और 98 लोगों की मौत हुई। आंध्र प्रदेश में 2,174 नए मामले मिले और 18 लोगों की मौत हुई। तमिलनाडु में 1,819 नए संक्रमित मिले और 27 लोगों की मौत हुई।
ओड़िशा में शनिवार को 1,864 नए केसज मिले और 68 लोगों की मौत हुई। पश्चिम बंगाल में 730 नए केस मिले और आठ लोगों की मौत हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को 66 नए केस मिले और एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। राज्य में संक्रमण की दर 0.09 फीसदी बनी रही। गुजरात में 39 नए संक्रमित मिले और किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। बिहार में 75 नए केस मिले और दो लोगों की मौत हुई। मणिपुर में 1,198 नए केस मिले और 14 लोगों की मौत हुई।
Corona Update: एक्टिव केसेज में बढ़ोतरी, केरल में एक्टिव केसेज की संख्या ज्यादा
और पढ़ें
-
कोलिन्स ने मियामी में अलेक्जेंड्रोवा को हराया
फ्लोरिडा। अमेरिकी डेनिएल कोलिन्स (Danielle Collins) ने मियामी ओपन में गुरुवार रात 14वें नंबर की खिलाड़ी एकाटेरिना अलेक्जेंड्रोवा (Ekaterina Alexandrova)...
-
अदा शर्मा ने शेयर किया फिटनेस मंत्र
मुंबई। एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) ने फिटनेस मंत्र शेयर करते हुए कहा है कि यह मजेदार होना चाहिए और...
-
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
जयपुर। यहां के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए ईपीएल 2024 के मैच में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)...
-
घर का सोना नीलाम
छुड़ा पाने में नाकामी के कारण बड़ी संख्या में लोगों का कर्ज के लिए गिरवी रखा गया सोना अगर नीलाम...