समाचार मुख्य

Corona update: दूसरे दिन भी बढ़े केस, केरल में एक बार फिर संक्रमितों की संख्या बढ़नी शुरू

ByNI Desk,
Share
Corona update: दूसरे दिन भी बढ़े केस, केरल में एक बार फिर संक्रमितों की संख्या बढ़नी शुरू
नई दिल्ली। केरल में एक बार फिर संक्रमितों की संख्या बढ़नी शुरू हुई है, जिसकी वजह से शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है। केरल में शुक्रवार को 24 घंटे में मिले मरीजों की संख्या 23 हजार से ऊपर पहुंच गई और खबर लिखे जाने तक देश में संक्रमितों की संख्या 34 हजार से ज्यादा हो गई थी। केरल के अलावा बाकी राज्यों में हालात सामान्य रहे। महाराष्ट्र में भी संक्रमितों की संख्या लगातार तीसरे दिन चार हजार से कम रही। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सिर्फ 15 नए केस मिले। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और हरियाणा, इन पांच राज्यों में शुक्रवार को कुल 62 मामले मिले और एक मरीज की मौत हुई। corona update corona case vacination शुक्रवार को केरल में एक्टिव केसेज में बढ़ोतरी हुई। राज्य में ठीक होने वाले मरीजों के मुकाबले नए केसेज की संख्या तीन हजार से ज्यादा रही। कई दिनों के बाद एक्टिव केसेज में बढ़ोतरी हुई। हालांकि शुक्रवार को एक्टिव केसेज की संख्या तीन लाख 34 हजार के करीब रही। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हुई और राज्य में 55 नए केसेज आए। Read also PM Modi के जन्मदिन पर Vaccination ने बनाया नया कीर्तिमान, 2 करोड़ से ज्यादा डोज लगाकर लोगों को दिया सुरक्षा कवच बहरहाल, शुक्रवार को खबर लिखे जाने तक देश में 34,629 नए मरीज मिले थे, जबकि 273 लोगों की मौत हुई थी। खबर लिखे जाने तक कुछ राज्यों के आंकड़े अपडेट नहीं हुए थे। देश में सर्वाधिक नए केस वाले राज्य केरल में शुक्रवार को 23,260 नए मरीज मिले और 131 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र में 3,586 नए मरीज मिले और 67 मरीजों की मौत हुई। कर्नाटक में 1,003 नए केस मिले और आठ लोगों की मौत हुई। आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को 1,393 नए केस मिले और आठ लोगों की मौत हुई। तमिलनाडु में 1,669 नए मरीज मिले और 17 मरीजों की मौत हुई। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को 719 मरीज मिले और नौ मरीजों की मौत हुई। ओड़िशा में 628 नए मरीज मिले और चार मरीजों की मौत हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को 55 नए मरीज मिले और सात दिन के बाद शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन एक मरीज की मौत हुई। शुक्रवार को राजस्थान में सिर्फ आठ केस मिले। गुजरात में 25 नए मामले सामने आए। मध्य प्रदेश में छह और हरियाणा में आठ मामले आए। इन चारों राज्यों में किसी की मौत नहीं हुई।
Published

और पढ़ें