ताजा पोस्ट

एक्टिव केस 15 लाख से ज्यादा

ByNI Desk,
Share
एक्टिव केस 15 लाख से ज्यादा
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की तीसरी लहर का दायरा पूरे देश में फैल गया है। संक्रमण की दर 16 फीसदी से ऊपर पहुंच गई है और एक्टिव केसेज की संख्या बढ़ कर 15 लाख से ज्यादा हो गई है। आठ महीने के बाद एक्टिव केसेज की संख्या इतनी ज्यादा हुई है। सबसे ज्यादा पौने तीन लाख के करीब एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं और उसके बाद पश्चिम बंगाल में डेढ़ लाख एक्टिव केस हैं। राजधानी दिल्ली में भी एक्टिव केस 93 हजार से ज्यादा हो गया है। कर्नाटक में भी डेढ़ लाख के करीब एक्टिव केस हैं तो तमिलनाडु में एक्टिव केसेज की संख्या एक लाख 20 हजार पहुंच गई है। corona virus active cases कोरोना के नए केसेज का तेजी से बढ़ना भी जारी है। शनिवार को कम टेस्टिंग के बावजूद नए संक्रमितों की संख्या ढाई लाख के करीब रही। लगातार चौथे दिन देश भर में दो लाख से ज्यादा नए संक्रमित मिले। देश के पांच राज्यों- महाराष्ट्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और दिल्ली की वजह से देश भर में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी है। अच्छी बात यह है कि अब सभी राज्यों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आईसीएमआर के दिशा-निर्देश बदल देने से भी मरीजों की अस्पताल से जल्दी छुट्टी हो रही है। बहरहाल, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को लगतार दूसरे दिन मरीजों की संख्या में थोड़ी कमी आई। शनिवार को में 24 घंटे में 20,718 नए मरीज मिले और 30 लोगों की मौत हुई। एक दिन पहले शुक्रवार को 24,383 मरीज मिले थे। लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमित की संख्या टेस्टिंग में कमी के कारण घटी है। क्योंकि शनिवार को संक्रमण शुक्रवार के बराबर यानी 30.64 फीसदी ही रही। उधर मुंबई में शनिवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना के केसेज कम हुए और 24 घंटे में 10,661 नए मरीज मिले और 11 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र में शनिवार को लगातार दूसरे दिन 24 घंटे में मिले मरीजों की संख्या में कमी आई लेकिन दक्षिण भारत के राज्यों में केसेज बढ़ने का सिलसिला जारी रहा। कर्नाटक में शनिवार को संक्रमितों की संख्या 30 हजार से ऊपर पहुंच गई। राज्य में 24 घंटे में 32,793 नए मरीज मिले। तमिलनाडु में शनिवार को 24 घंटे में 23,989 नए मरीज मिले और 11 लोगों की मौत हुई। छत्तीसगढ़ में शनिवार को 5,525 नए मरीज मिले और आठ लोगों की मौत हुई। केरल में शनिवार को 17,755 नए मरीज मिले और 17 मरीजों की मौत हुई। असम में शनिवार को 3,390 नए मरीज मिले और चार लोगों की मौत हुई। चंडीगढ़ में शनिवार को 1,795 नए मरीज मिले। गोवा में 24 घंटे में 3,274 नए मरीज मिले और चार मरीजों की मौत हुई। देर रात तक कई राज्यों के आंकड़े अपडेट नहीं हुए थे। उनके आंकड़े आने के बाद संक्रमितों की संख्या लगातार चौथे दिन ढाई लाख से ऊपर जा सकती है।
Published

और पढ़ें