ताजा पोस्ट

Corona Virus Update : राजधानी दिल्ली में बढ़ाया गया Lockdown, जाने कितने दिन तक रहेगा लागू?

ByNI Desk,
Share
Corona Virus Update : राजधानी दिल्ली में बढ़ाया गया Lockdown, जाने कितने दिन तक रहेगा लागू?
New Delhi | राजधानी दिल्ली में Lockdown बढ़ाने का फैसला लिया गया है। दिल्ली में अब 24 मई तक Lockdown लागू रहेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने आज (रविवार को) Lockdown एक सप्ताह और बढ़ाने की आधिकारिक घोषणा की है। दिल्ली सरकार के मुताबिक दिल्ली में अब Lockdown लगाए जाने का फायदा दिखने लगा है इसलिए अभी इसे नहीं हटाया जा सकता। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने कहा Lockdown 17 मई सुबह 5 बजे समाप्त होना था, लेकिन अब इसे 1 सप्ताह के लिए बढ़ाया जा रहा है। दिल्ली में काफी अच्छे स्तर पर रिकवरी हो रही है। कोरोना काफी तेजी के साथ कम हो रहा है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने कहा कि Lockdown के कारण जो कोरोना की स्थिति में लाभ पिछले कुछ दिनों में मिले हैं, हम नहीं चाहते हैं कि वह समाप्त हो जाए।   इसे भी पढ़ें :-Corona Update : Congress के महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद राजीव साटव का Corona से निधन इसलिए हम Lockdown को बढ़ा रहे हैं। अब 17 मई की बजाए 24 मई सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए Lockdown बढ़ाया जा रहा है। दिल्ली सरकार यह पहले ही तय कर चुकी है कि Lockdown के दौरान दिल्ली में मेट्रो का संचालन भी बंद रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर शादी विवाद का आयोजन भी नहीं किया जा सकेगा। Lockdown के नए नियमों के अंतर्गत शादी का कार्यक्रम किसी भी होटल, सामुदायिक केंद्र, बैंक्विट हॉल या अन्य सार्वजनिक स्थल पर नहीं किया जा सकेगा। शादियों की अनुमति होगी लेकिन यह शादी केवल कोर्ट अथवा घर पर की घर पर की जा सकती है। शादियों में 20 से अधिक लोगों को शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। इन शादियों में टेंट, डीजे, म्यूजिक सिस्टम, कैटरिंग आदि की बुकिंग भी नहीं होगी। हालांकि आवश्यक सेवाओं को Lockdown के दौरान छूट दी गई है। इनमें खाद्य उत्पाद, फल, दूध, सब्जियां, दवाई आदि शामिल है। इसे भी पढ़ें :-देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.44 अरब डॉलर बढ़कर 14 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर
Published

और पढ़ें